नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं। अधिकांश एग्जिट पोल में आप पिछड़ती नजर आ रही है। एग्जिट पोल के अनुमानों के हिसाब से दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने की संभावना है।
जेवीसी के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 39 से 45 सीटें मिल सकती हैं, वहीं आम आदमी पार्टी को 22 से 31 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को शून्य से दो सीटें मिल सकती हैं। WeePriside के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है। इसके मुताबिक आम आदमी पार्टी को 46 से 52 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी के खाते में 18 से 23 सीटें आ सकती हैं। वहीं कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिल सकती है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सीएम योगी ने साधा अखिलेश यादव पर जमकर निशाना, कहा- जो 12 बजे सोकर उठते हैं, उन्हें जनता का दर्द नहीं दिखता
- यूपी में 2027 फतह करने में जुटी भाजपा, नई टीम का ऐलान, राजनाथ सिंह के बेटे सहित कई को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- MP Politics: CM Mohan Yadav पर करोड़ों की जमीन डील का आरोप! कांग्रेस के दावों पर BJP का पलटवार, आखिर सच क्या है?
- भाजपा संगठन का यह कैसा रवैया : पार्षद जीतू यादव पर तुरंत हो गया था एक्शन, वीरेंद्र शेड़गे पर इतनी क्यों है मेहरबानी?
- Ram Mandir Donation Row: संजय राउत का BJP पर बड़ा हमला, ‘महमूद गजनवी जैसी लूट’ वाले बयान से गरमाई राजनीति
- नीट री-एग्जाम ने रोका पीएम मोदी का काफिला, 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर करते रहे इंतजार
पी मार्क के सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 39 से 49 सीटें मिल सकती है, जबकि आम आदमी पार्टी को 21 से 31 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के खाते में एक सीट आ सकती है। पीपल्स इनसाइड के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी को 40 से 44 सीटें मिलने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी को 25 से 29 सीटें मिलने दिख रही हैं, जबकि कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। पोल डायरी के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी प्रचंड जीत मिलती दिख रही है। इसमें बीजेपी को 42 से 50 सीटें मिलती दिख रही है, जबकि आम आदमी पार्टी को 18 से 25 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को शून्य से दो सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसी तरह चाणक्य स्ट्रेटजीस के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 39 से 44 और आप को 25 से 28 और कांग्रेस को 2 से तीन सीटें मिलने का अनुमान है। मैट्राइज के सर्वे के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 32 से 37 सीटें, बीजेपी को 35 से 40 जबकि कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिलने की संभावना है।
पिछले चुनावों के एग्जिट पोल और हकीकत
2020 के एग्जिट पोल के ज्यादातर नतीजों में आम आदमी पार्टी की जीत का अनुमान लगाया गया था। उस समय ज्यादातर एग्जिट पोल ने आप को 50 से ज्यादा सीटें जीतने भविष्यवाणी की थी, जो काफी हद तक सटीक बैठी थी क्योंकि आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं। इसी तरह 2015 में छह एग्जिट पोल ने आप को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया था। उस समय आप ने 67 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी के लिए केवल तीन सीटें मिली थीं। हालांकि 2015 में किसी भी एग्जिट पोल ने आप को 60 सीटों का आंकड़ा पार करते नहीं दिखाया था।



