चंडीगढ़ मेयर का इस्तीफा, आम आदमी पार्टी के तीन पार्षद भाजपा में शामिल
बीजेपी नेता मनोज सोनकर ने रविवार को चंडीगढ़ के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया.चंडीगढ़ बीजेपी अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने बताया कि सोनकर ने नगर निगम आयुक्त को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.मल्होत्रा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि कांग्रेस और आप का गठबंधन नहीं है और वे केवल जनता को बेवकूफ बना रहे हैं. उन्हें जनता के सामने बेनकाब किया जाएगा.
👉 यह भी पढ़ें:
- CBSE चेयरमैन और सचिव के ट्रांसफर पर अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन, मोदी सरकार के लिए कह दी बड़ी बात
- चंडीगढ़ में बम धमाके की धमकी से हड़कंप, कई स्कूलों और रेल ट्रैक को निशाना बनाने की धमकी
- बंगाल के चुनाव परिणाम पर बोले अरविंद केजरीवाल-भाजपा ने जनतंत्र को हाईजैक कर लिया
- भाजपा ज्वाइन करने के बाद बोलीं स्वाति मालीवाल-आम आदमी पार्टी की सरकार ने लूट मचा रखी थी
ये इस्तीफा ऐसे समय दिया गया है जब सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में मेयर चुनाव में अनियमितताओं के आरोपों पर सुनवाई होनी है.इसके साथ ही रविवार को आम आदमी पार्टी के तीन पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए.

गौरतलब है कि 30 जनवरी को हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत हुई थी. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने बीजेपी पर धांधली के आरोप लगाए थे

वोटों की गिनती की प्रक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें प्रीसाइडिंग ऑफिसर आम आदमी पार्टी के वोटों से कथित रूप से छेड़छाड़ करते दिख रहे थे.
फरवरी के पहले हफ़्ते में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए कहा था- यह लोकतंत्र का मजाक है. जो हुआ, हम उससे हैरान हैं. हम लोकतंत्र की इस तरह से हत्या नहीं होने दे सकते.


