भारत-चीन के बीच सीमा व्यापार फिर शुरू होने की संभावना
तीन ट्रांजिट प्वाइंट से होगा व्यापार
👉 यह भी पढ़ें:
- US Tariff Shock: क्या भारत पर फिर गिरेगा Trump Tariff Bomb? अमेरिका के नए प्रस्ताव से बढ़ी व्यापार युद्ध की आशंका
- सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, जानें अब कितनी हुई जजों की संख्या
- Earthquake Alert: भारत के पूर्वी तट के पास भूकंप, बंगाल की खाड़ी में धरती डोली
- भारत है ताकतवर सैन्य शक्ति’ — अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की तारीफ, रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान
भारत ने संकेत दिए हैं कि चीन के साथ तय तीन ट्रांजिट प्वाइंट से सीमा व्यापार फिर से शुरू करने के लिए बातचीत चल रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि यह व्यापार उत्तराखंड में लिपुलेख दर्रा, हिमाचल प्रदेश में शिपकी ला दर्रा और सिक्किम में नाथू ला दर्रा के माध्यम से होगा।
2020 में बंद हुआ था सीमा व्यापार
पूर्वी लद्दाख में 2020 में सैन्य गतिरोध के बाद भारत-चीन के बीच सीमा व्यापार रोक दिया गया था। इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था।
द्विपक्षीय संबंधों में सुधार
पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों ने संबंध सुधारने के लिए कई कदम उठाए हैं। पिछले महीने भारत ने चीनी नागरिकों को पर्यटक वीजा जारी करने की प्रक्रिया फिर शुरू की।
इसके अलावा, 21 अक्टूबर 2024 को हुए समझौते के तहत डेमचोक और देपसांग के अंतिम दो टकराव बिंदुओं से सैनिकों की वापसी पूरी होने के बाद गतिरोध समाप्त हो गया।
हवाई संपर्क भी बहाल होने की तैयारी
चीन ने गुरुवार को कहा कि वह भारत के साथ सीधी उड़ानें फिर शुरू करने के लिए संपर्क में है। उम्मीद है कि पांच साल के अंतराल के बाद जल्द ही दोनों देशों के बीच हवाई संपर्क बहाल हो सकता है।


