बीजेपी; कर्नाटक में मैसूर के महाराजा बने प्रत्याशी
बीजेपी ने विवादों में रहे सांसद प्रताप सिम्हा की जगह कर्नाटक की मैसूर लोकसभा सीट से यहां के राजघराने के प्रमुख को अपना उम्मीदवार बनाया है. प्रताप सिम्हा बीजेपी के वही सांसद हैं जिनके द्वारा जारी किए गए विजिटर पास पर संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोगों ने एंट्री ली थी. बीते साल संसद के हमले की बरसी वाले दिन ही कुछ लोगों ने सेंधमारी की कोशिश की थी.
👉 यह भी पढ़ें:
- Amit Shah के घर पर भाजपा की बड़ी बैठक, नितिन नवीन की नई टीम लगभग फाइनल, सरकार से संगठन में कई नेता आएंगे
- सीएम योगी ने साधा अखिलेश यादव पर जमकर निशाना, कहा- जो 12 बजे सोकर उठते हैं, उन्हें जनता का दर्द नहीं दिखता
- Karnataka में निजी फोटो-वीडियो लीक करने पर अब एफआईआर जरूरी, सरकार ने दिए पुलिस को आदेश
- यूपी में 2027 फतह करने में जुटी भाजपा, नई टीम का ऐलान, राजनाथ सिंह के बेटे सहित कई को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- MP Politics: CM Mohan Yadav पर करोड़ों की जमीन डील का आरोप! कांग्रेस के दावों पर BJP का पलटवार, आखिर सच क्या है?
- भाजपा संगठन का यह कैसा रवैया : पार्षद जीतू यादव पर तुरंत हो गया था एक्शन, वीरेंद्र शेड़गे पर इतनी क्यों है मेहरबानी?

बुधवार को जारी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशियों की सूची में मैसूर सीट से यदुवीर कृष्णदत्ता चामराज वाडियार को प्रत्याशी बनाया है. यदुवीर राजस्थान के डुंगुरपुर के हर्षवर्द्धन सिंह के दामाद हैं. हर्षवर्धन सिंह बीजेपी के पूर्व सांसद हैं.बीजेपी ने बुधवार को कर्नाटक की 20 सीटों पर प्रत्याशी उतारे, जिनमें से आठ नए चेहरे हैं और यदुवीर भी उन्हीं में से एक हैं. बीजेपी ने पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई को भी हावेरी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है.



