बिहार के समस्तीपुर में सड़क पर फेंकी मिली वीवीपैट पर्चियां, राजद ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

Date:

पटना। बिहार विधानसभा के लिए एक चरण का मतदान पूरा हो चुका है। दूसरे चरण की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजद ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें समस्तीपुर में वीवीपैट पर्चियां सड़क पर फेंकी नजर आ रही हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि यह पर्चियां मॉक पोल की हैं।

राजद की ओर से जारी 27 सेकंड के वीडियो में समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के केएसआर कॉलेज के पास सड़क पर भारी संख्या में वीवीपैट पर्चियां फेंकी हुई मिली हैं। राजद ने इस घटना को लेकर चुनाव आयोग पर सीधा सवाल उठाया है। पार्टी ने पूछा है कि कब, कैसे, क्यों किसके इशारे पर इन पर्चियों को फेंका गया? आरजेडी ने इस वीडियो और पोस्ट के जरिए चुनाव आयोग से तत्काल जवाब और स्पष्टीकरण की मांग की है, ताकि मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। समस्तीपुर में 6 नवंबर को पहले चरण में मतदान हुआ था। बताया जा रहा है कि यह पर्चियां मॉक पोल की हैं। मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

👉 यह भी पढ़ें:

एआरओ को किया निलंबित

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि समस्तीपुर के डीएम को मौके पर जाकर जांच करने का निर्देश दिया गया है। चूंकि ये मॉक पोल (प्रायोगिक मतदान) की वीवीपैट पर्चियां हैं, इसलिए मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता पर कोई असर नहीं पड़ा है। संबंधित प्रत्याशियों को भी डीएम द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि, लापरवाही के कारण संबंधित एआरओ को निलंबित किया जा रहा है और एफआईआर दर्ज की जा रही है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।