राजगीर। बिहार के अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में शुक्रवार को दिगंबर जैन धर्मशाला के एक कमरे से चार लोगों का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी के साथ–साथ फॉरेंसिक टीम और टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची। ये सभी लोग बेंगलुरु से घूमने के लिए राजगीर आए थे।
शुक्रवार को जब कमरे से बदबू आई तो धर्मशाला के कर्मी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। वरीय पुलिस पदाधिकारी धर्मशाला के कई कर्मियों से पूछताछ कर रही है। पूरे धर्मशाला की जांच की जा रही है। राजगीर थाना प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि दो महिला और दो पुरुष का शव बरामद हुआ है। ये सभी लोग बेंगलुरु के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अभी तक इन लोगों का नाम पता नहीं चला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर की नजर, उपचुनाव में बांकीपुर से लड़ने की तैयारी
- बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, राजद की चर्चित नेता रितु जायसवाल थामेंगी भाजपा का हाथ
- गमछे पर गरमाई बिहार की सियासत, रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर साधा निशाना
- बिहार में सियासी विस्फोट: आनंद मोहन के आरोपों से सत्ता गलियारों में मचा हड़कंप
धर्मशाला के प्रभारी मुकेश जैन के अनुसार 31 जनवरी को चार व्यक्ति धर्मशाला पहुंचे थे। उन्होंने खुद को नेपाल से घूमते हुए राजगीर आने की बात कही थी। इन चारों में से सिर्फ एक व्यक्ति ने पहचान के लिए आधार कार्ड दिखाया था। आधार कार्ड पर नाम जीआर नाग प्रसाद और पता बेंगलुरु दर्ज था। अन्य तीन लोगों ने कोई पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं किया था।


