पटना। बिहार के सासाराम में 10वीं की परीक्षा में नकल नहीं करने देने पर छात्र के दो गुट आपस में भिड़ गए। एक छात्र की गोली लगने से मृत्य हो गई। इसके बाद शुक्रवार को परिजनों ने हाई वे जाम कर बवाल मचा दिया। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इधर, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार भी बरामद कर लिया है।
बताया जाता है कि गुरुवार शाम रोहतास जिले में मैट्रिक परीक्षा के दौरान दो छात्र गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़े की वजह नकल को लेकर विवाद बताया जा रहा है। विवाद इतना बढ़ गया कि बात गोलीबारी तक पहुंच गई। इस गोलीबारी में दो छात्र घायल हो गए। घायलों में से एक छात्र अमित कुमार पिता मंजू यादव था, और दूसरा संजीत कुमार पिता कमलेश सिंह। दोनों डेहरी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शंभू बिघा गांव के रहने वाले थे। घायल छात्रों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार आधी रात को अमित कुमार की मौत हो गई। इस घटना के बाद अमित के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार सुबह उन्होंने एनएच 2 सिक्स लेन पर जाम लगा दिया और आगजनी की। उनकी मांग थी कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। जाम की वजह से जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
👉 यह भी पढ़ें:
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर की नजर, उपचुनाव में बांकीपुर से लड़ने की तैयारी
- बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, राजद की चर्चित नेता रितु जायसवाल थामेंगी भाजपा का हाथ
- गमछे पर गरमाई बिहार की सियासत, रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर साधा निशाना
- बिहार में सियासी विस्फोट: आनंद मोहन के आरोपों से सत्ता गलियारों में मचा हड़कंप


