पटना के अस्पताल में घुसकर हत्या करने वाले छह आरोपी बंगाल में गिरफ्तार, जेल में ही रची गई थी हत्या की साजिश

Date:

पटना। पटना के पारस एचएमआरआई अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में घुसकर पैरोल पर आए गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या मामले में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल में हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि हत्या की साजिश जेल में रची गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पश्चिम बंगाल में पूछताछ की जा रही है, कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें पटना लाया जाएगा। कुछ और आरोपियों के ठिकानों की जानकारी मिली है, वहां छापेमारी की जा रही है। इस घटना में सबसे पहले तौसीफ रजा उर्फ बादशाह का नाम सामने आया था। इसके बाद बक्सर पुलिस ने बक्सर के मोनू सिंह के नाम की पुष्टि की। इनके अलावा बलवंत, नीलेश, सूर्यभान, अभिषेक, निशु समेत दस आरोपियों के नाम सामने आए। अभी तक पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर रही है कि इनमें से कोई पकड़ा गया है या और भी हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

बताया जाता है कि पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या की साजिश बिहार की ही एक जेल में रची गई थी। चंदन के क्राइम पार्टनर रहे शेरू सिंह के एक गुर्गे ने उसकी हत्या की साजिश रची थी। चंदन और शेरू कभी मिलकर गैंग चलाया करते थे। बाद में चंदन अलग हो गया। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल से हिरासत में लिए गए 6 आरोपियों में से एक ओमकार सिंह उर्फ शेरू सिंह ने पुलिस की पूछताछ में ये खुलासा किया है। शेरू सिंह ने एसटीएफ को बताया कि बिहार की ही एक जेल में बंद उसके एक गुर्गे ने चंदन मिश्रा की हत्या करवाने की पूरी साजिश रची थी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ram Mandir चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के सभी आठ आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे। आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के जरिए उन्हें अदालत में पेश किया गया।सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब इस मामले में अगली पेशी 13 जुलाई को होगी।