बिहार के समस्तीपुर में बोले पीएम मोदी-जब मोबाइल है तो लालटेन की जरूरत नहीं है

Date:

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने समस्तीपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए राजद और लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये जमानत पर चल रहे लोग हैं। पीएम ने कहा कि जब मोबाइल है तो बिहार को लालटने की जरूरत नहीं है।

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार फिर बिहार में सुशासन की सरकार आने वाली है।इस समय आप जीएसटी बचत उत्सव का भी खूब आनंद ले रहे हैं और कल से छठी मईया का महापर्व भी शुरू होने जा रहा है। ऐसे व्यस्त समय में भी आप इतनी विशाल संख्या में यहां आए हैं, समस्तीपुर का जो ये माहौल है, मिथिला का जो मूड है उसने पक्का कर दिया हैनई रफ्तार से चलेगा बिहार, जब फिर आएगी एनडीए सरकार।

Hero Image

लालू परिवार पर कसा तंज

पीएम मोदी ने लालू परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि याद दिलाने की जरूरत नहीं हैहजारों करोड़ों के घोटाले में ये जमानत पर चल रहे लोग हैं। जो जमानत पर हैं, वो चोरी के मामले में जमानत पर हैं। चोरी की इनकी आदत है. ये अब जननायक की उपाधि की चोरी में जुटे हैं। बिहार के लोग कर्पूरी बाबू का यह अपमान कभी नहीं सहेंगे। पीएम ने कहा कि भाजपा कर्पूरी ठाकुर के दिखाए रास्ते पर चल रही है। हमने सभी पिछड़ों के हितों को प्राथमिकता दी है।

मोबाइल निकलाकर जलवाई लाइट

समस्तीपुर रैली में पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि सभी लोग अपना मोबाइल निकालिए। उनकी अपील के बाद रैली में मौजूद लोगों ने मोबाइल निकालकर लाइट जलाई। फिर पीएम ने कहा कि जब आप सबके हाथ में इतनी लाइट है तो भला लालटेन क्यों चाहिए? पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश आपको सुन रहा है, देख रहा है। ये एनडीए की सरकार है. इसने गांवगांव में इंटरनेट पहुंचाया है। पीएम मोदी ने कहा कि आपके इस चायवाले ने पक्का कर दिया है कि डेटा का कीमत ज्यादा नहीं हो। पीएम मोदी ने कहा कि इस सरकार ने डेटा इतना सस्ता कर दिया है कि अब एक जीबी डेटा एक कप चाय से ज्यादा महंगा नहीं होगा। पीएम मोदी ने कहा कि इस सस्ते डेटा का फायदा बिहार के मेरे नौजवानों ने उठाया है। उन्होंने कहा कि रील्स पर रील्स बन रही है और नौजवान इसके जरिए अपनी बातें कह रहे हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंडिया गठबंधन के दलों ने केंद्र के खिलाफ भरी हुंकार, पांच मुद्दों पर बनी सहमति

इंडिया गठबंधन के दलों की बैठक सोमवार को दिल्ली में स्थित संविधान क्लब में हुई। कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के 24 दल इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के खत्म होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस बैठक में सभी दलों ने पांच मुद्दों पर एक सहमति बनाई है।