बिहार; लिकर के खेल में शामिल एंटी लिकर टास्क फोर्स ,सात गिरफ्तार
कहने को तो बिहार में शराब बंदी है लेकिन बताया जाता है कि वहां अवैध शराब का धंधा खूब फला फूला है शराब माफिया तो इस काम में लगे ही हैं मगर अब जो चौकाने वाली खबरे सामने आई है वो ये है कि शराब बंदी का पालन करने के लिए बनी बिहार पुलिस की एंटी लिकर टास्क फोर्स भी इस काम में शामिल है एंटी लिकर टास्क फोर्स के सात कर्मियों को देसी और विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वैशाली में दरोगा समेत सात पुलिसकर्मी शराब पीने ओर बेचने के कार्य में शामिल थे।
दरअसल वैशाली एसपी को गुप्त सूचना मिला थी कि जिले के महुआ में तैनात एंटी लिकर टास्क फोर्स द्वारा शराबबंदी की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सूचना पर जब पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो दंग रह गई। पुलिस ने 32 लीटर देसी शराब और विदेशी शराब की बोतल भी बरामद की । इसके बाद फौरन पुलिस टीम ने एएलटीएफ के दरोगा निसार अहमद, सहित अन्य कर्मियों को गिरफ्तार कर महुआ थाने को सौंप दिया है ।
👉 यह भी पढ़ें:
- नीतीश कुमार बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी की बैठक में लगी मुहर, बिहार की कमान एक बार फिर कुशवाह के हाथ
- Bihar Breaking News: मंत्री के काफिले पर हमला, नारेबाजी के बीच टूटी गाड़ी! बाल-बाल बचे BJP विधायक अरुण शंकर प्रसाद
- D-Company Crackdown: मुंबई से गिरफ्तार हुआ Dawood Ibrahim मॉड्यूल का बड़ा गुर्गा! ISI कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता
- अमेरिका में बड़ा एक्शन! ‘ऑपरेशन चेकमेट’ में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, अब होगी देश निकाले की कार्रवाई
- Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान
- महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब का कहर, अब तक 15 लोगों की मौत, मुख्य आरोपी सहित 8 गिरफ्तार



