प्रोजेक्ट उद्भव में वेदों, पुराणों, उपनिषदों और अर्थशास्त्र जैसे प्राचीन ग्रंथों का गहराई से अध्ययन किया गया;सेना प्रमुख
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बताया कि भारतीय सेना ‘प्रोजेक्ट उद्भव’ के तहत महाभारत के युद्ध, प्रतिष्ठित सैन्य हस्तियों के वीरतापूर्ण कारनामों और शासन कला में भारत की समृद्ध विरासत अध्ययन कर रही है.समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, जनरल पांडे ने बताया कि ‘उद्भव’ परियोजना का उद्घाटन पिछले साल किया गया था और इसके तहत वेदों, पुराणों, उपनिषदों और अर्थशास्त्र जैसे प्राचीन ग्रंथों की गहराई से अध्ययन किया गया

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आर्मी चीफ़ ने कहा, “प्राचीन भारत के ज्ञान की जड़ें 5000 साल पुरानी नागरिक सभ्यता तक जाती हैं, जब ज्ञान और मूल्य आपस में जुड़े थे. इस विरासत का उदाहरण बौद्धिक साहित्य के विशाल भंडार, पांडुलिपियों के दुनिया के सबसे बड़े संग्रह और विभिन्न क्षेत्रों में विचारकों और संस्थाओं के ज़रिए देखा जा सकता हैसेना प्रमुख ने ‘हिस्टोरिकल पैटर्न्स इन इंडियन स्ट्रैटिजिक कल्चर’ सम्मेलन में ये टिप्पणियां कीं.सेना प्रमुख ने कहा, “इस परियोजना (प्रोजेक्ट उद्भव) में वेदों, पुराणों, उपनिषदों और अर्थशास्त्र जैसे प्राचीन ग्रंथों का गहराई से अध्ययन किया गया है,
👉 यह भी पढ़ें:
- Indian Army New Chief: जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने छोड़ा सेना प्रमुख का पद, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने नए Army Chief
- सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी की पाक को चेतावनी-पाकिस्तान तय करे वो भूगोल का हिस्सा बनना चाहता है या इतिहास का
- सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा-अभी आठ आतंकी ट्रेनिंग कैंप एक्टिव, हरकत हुई तो देंगे जवाब
- तुर्की में विमान हादसा: लीबिया के आर्मी चीफ समेत पांच लोगों की मौत
- आर्मी चीफ उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा-पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि उसे इतिहास-भूगोल में रहना है या नहीं
- कारगिल विजय दिवस पर बोले सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी- ऑपरेशन सिंदूर हमारा संकल्प, हमने कायरता का उत्तर पराक्रम से दिया



