नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ साजिशें रचना जारी रखता है, तो उसे एक बड़ा फैसला लेना होगा। पाकिस्तान को यह तय करना होगा कि वह भविष्य में दुनिया के नक्शे (भूगोल) पर रहना चाहता है या सिर्फ इतिहास का हिस्सा बनना चाहता है।
संवाद सत्र को कर रहे थे संबोधित
जनरल द्विवेदी नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित एक संवाद सत्र के दौरान कही। उनसे सवाल पूछा गया था कि अगर पिछले साल के ऑपरेशन सिंदूर जैसी परिस्थितियां दोबारा बनती हैं, तो भारतीय सेना की प्रतिक्रिया क्या होगी। इसके जवाब में उन्होंने पाकिस्तान को यह सीधा और कड़ा संदेश दिया। सेना प्रमुख ने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ काम करना जारी रखता है, तो उन्हें यह तय करना होगा कि वो भूगोल का हिस्सा बनना चाहता हैं या इतिहास का।
👉 यह भी पढ़ें:
- सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा-अभी आठ आतंकी ट्रेनिंग कैंप एक्टिव, हरकत हुई तो देंगे जवाब
- तुर्की में विमान हादसा: लीबिया के आर्मी चीफ समेत पांच लोगों की मौत
- आर्मी चीफ उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा-पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि उसे इतिहास-भूगोल में रहना है या नहीं
- कारगिल विजय दिवस पर बोले सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी- ऑपरेशन सिंदूर हमारा संकल्प, हमने कायरता का उत्तर पराक्रम से दिया
- ऑपरेशन सिंदूर में भारत से बुरी तरह मात खाए पाकिस्तानी सेना प्रमुख का प्रमोशन, फील्ड मार्शल बनाया
- पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कहा- कश्मीर पाकिस्तान के गले की नस, इसे कोई भी ताकत अलग नहीं कर सकती
आतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा रुख
जनरल द्विवेदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख को एक बार फिर दोहराया है। बाद दें कि, पिछले साल सात मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत हुई थी। यह ऑपरेशन पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के जवाब में शुरू हुआ था। इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ हमले की कोशिश की थी। जोकि नाकाम रहे। भारत ने उन सभी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से पूछा गया कि अगर पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर को जन्म देने वाली परिस्थितियां फिर से उत्पन्न होती हैं तो भारतीय सेना कैसे प्रतिक्रिया देगी? इसका जवाब देते हुए आर्मी चीफ ने कहा कि पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर जैसी स्थिति फिर बनी तो भारतीय सेना उसी तरह या उससे भी मजबूत जवाब देगी। उनका यह संदेश पाकिस्तान के लिए साफ चेतावनी है कि भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा।



