अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को किया फोन, मीटिंग के बारे में दी जानकारी

Date:

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को फोन पर बात की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच अलास्का में हुई अमेरिकी राष्ट्रपकि डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत के बारे में चर्चा की। पीएम मोदी ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि मुझे मेरे दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का फोन आया। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ अलास्का में हुई अपनी मीटिंग के बारे में बताया। भारत हमेशा यूक्रेन में शांति चाहता है। हम इसके लिए हर कोशिश का समर्थन करते हैं। आने वाले दिनों में भी हम इस बारे में बात करते रहेंगे। राष्ट्रपति पुतिन ने खुद फोन करके जानकारी दी, इसलिए यह महत्वपूर्ण है। भारत यूक्रेन में शांति चाहता है, यह बात हमेशा से कहता रहा है। भारत का कहना है कि लड़ाई से किसी का फायदा नहीं होता। बातचीत से ही समस्या का हल निकल सकता है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी पीएम मोदी और पुतिन की यूक्रेन के मुद्दे और भारतरूस के मजबूत संबंधों पर विस्तार से बात हुई थी। मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को अपना दोस्त बताया। उस दौरान दोनों नेताओं ने भारतरूस की खास दोस्ती को और मजबूत करने का वादा किया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को इस साल भारत आने का न्योता भी दिया, ताकि दोनों देशों के बीच सालाना बैठक हो सके। भारतरूस के बीच बातचीत का यह सिलसिला अमेरिका से बिगड़ते संबंधों के बीच शुरू हो रहा है। कहा जा रहा है कि अमेरिका से रिश्तों में तनाव आने की वजह से भारतरूस और करीब रहे हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।