फिल्म थामा का फर्स्ट लुक आया सामने, आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल आए नजर

Date:

मुंबई। मैडॉक के हॉरर यूनिवर्स की अगली फिल्म थामा का फर्स्ट लुक सोमवार को सामने आ गया। इसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल को दिखाया गया है। इस पोस्टर ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।

Ayushmann Khurrana and Rashmika Mandanna starred horror film Thama s first  look out : 2025-08-18 | Aajkaal Bengali News, Bangla News, Breaking News in  Bengali

बताया जाता है कि फिल्म में आयुष्मान खुराना आलोक के किरदार में नजर आएंगे, जो इंसानियत की आखिरी उम्मीद है। फर्स्ट लुक में आयुष्मान अंधेरे में खड़े इंटेंस लुक देते नजर रहे हैं। फिल्म से रश्मिका मंदाना का भी लुक सामने आया है। उनके किरदार का नाम ताड़का है, जो रोशनी की पहली किरण हैं। इस लुक में रश्मिका गुस्से में नजर रही हैं। वो एक जंगल में खड़ी हैं और उनके बाल बिखरे हुए हैं। हरे रंग की ड्रेस में रश्मिका काफी खतरनाक नजर रही हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। उनके किरदार का नाम यक्षसन है, जो अंधेरे का बादशाह है। नवाज पोस्टर में एक डरावनी हंसी हंस रहे हैं। उनके पीछे एक विशालकाय प्रतिमा का चेहरा नजर रहा है, जिसके दो बड़े से दांत हैं और आंखों में आग जल रही है। साथ ही पीछे एक काली देवी या राक्षसों की देवी की प्रतिमा भी नजर रही है। अब बात कर लेते हैं परेश रावल की। बताया जाता है कि परेश रावल इस फिल्म में राम बजाज गोयल की भमिका निभा रहे हैं। आंखों में चश्मा और स्वेटर पहने परेश रावल पोस्टर में परेशान नजर रहे हैं। उनका बैकग्राउंड आधा काला और आधा लाल है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोहनलाल ने फिल्म L366 का शीर्षक और नया पोस्टर किया जारी, ‘अथिमनोहरम’ रखा नाम

कोच्चि। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल ने आखिरकार...