अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 3’ की आधिकारिक घोषणा, 2028 में होगी ग्रैंड रिलीज!
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर एक्शन-ड्रामा ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। निर्माता रविशंकर ने आधिकारिक तौर पर ‘पुष्पा 3’ की रिलीज का ऐलान कर दिया है।
‘पुष्पा 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद बड़ा ऐलान
2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा: द राइज’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, जिसके बाद 2024 में आई ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने 1,650 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ‘दंगल’ और ‘बाहुबली 2’ के बाद तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया।
अब इस शानदार सफर को आगे बढ़ाते हुए ‘पुष्पा 3’ की आधिकारिक पुष्टि हो गई है, जो 2028 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है, क्योंकि ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी अपने दमदार एक्शन, स्टाइलिश किरदारों और जबरदस्त डायलॉग्स के लिए जानी जाती है।
अब देखना यह होगा कि ‘पुष्पा 3’ क्या नए सरप्राइज़ लेकर आएगी और कैसे यह फिल्म अपने पिछले हिस्सों से भी बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी!
👉 यह भी पढ़ें:
- अल्लू अर्जुन समेत 24 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, पुष्पा 2 के स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान मची थी भगदड़
- अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, स्पिरिट से बाहर होते ही एटली के साथ मिलाया हाथ
- अल्लू अर्जुन ने मनाया पिता का बर्थडे, केक पर लिखवाया-पुष्पा का बाप, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फोटो
- अल्लू अर्जुन हाजिर हों ,हर रविवार थाने में देना होगी हाजिरी


