वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स ;भारत बना विजेता, पाकिस्तान को दी मात
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट के फ़ाइनल मुक़ाबले में इंडिया चैंपियन ने पाकिस्तान चैंपियन को पांच विकेट से हराकर ख़िताब अपने नाम कर लिया.शनिवार को फ़ाइनल मुक़ाबले में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुक़सान पर 156 रनों का स्कोर खड़ा किया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पांच विकेट खोकर 159 रन बनाए और जीत दर्ज़ की.
भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन अंबाती रायडू ने बनाए. रायडू ने 30 गेदों पर 50 रनों की पारी खेली.गुरकीरत सिंह मान ने 34 और यूसुफ़ पठान ने 30 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से अनुरीत सिंह ने सबसे ज़्यादा तीन विकेट लिए.वहीं पाकिस्तान की ओर से आमेर यामीन 2 विकेट के साथ सबसे सफल बॉलर रहे. अंबाती रायडू को प्लेयर ऑफ़ द मैच और यूसुफ़ पठान को प्लेयर ऑफ़ द सिरीज़ चुना गया.
👉 यह भी पढ़ें:
- US Tariff Shock: क्या भारत पर फिर गिरेगा Trump Tariff Bomb? अमेरिका के नए प्रस्ताव से बढ़ी व्यापार युद्ध की आशंका
- सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, जानें अब कितनी हुई जजों की संख्या
- Earthquake Alert: भारत के पूर्वी तट के पास भूकंप, बंगाल की खाड़ी में धरती डोली
- भारत है ताकतवर सैन्य शक्ति’ — अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की तारीफ, रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान


