टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने अमेरिका को सात विकेट से हराया
टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में भारत ने अमेरिका को सात विकेट से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है.रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी. अमेरिका ने भारत को 111 रनों का लक्ष्य दिया था.

👉 यह भी पढ़ें:
- आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप ; पकिस्तान को हराया, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से होगी भिड़ंत
- टी20 वर्ल्ड कप : भारत में बांग्लादेश के मैचों पर ICC–BCB में बढ़ा टकराव
- टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान, शुभमन गिल बाहर, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिली जगह
- टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से, 4 ग्रुप में बांटी गई 20 टीमें, अगर फाइनल में पाकिस्तान नहीं पहुंचा तो 8 मार्च को अहमदाबाद में खिताबी मुकाबला
भारत की इस जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में हाफ़ सेंचुरी लगाकार टीम को जीत तक पहुंचाया.इस पारी में सूर्या का साथ दिया शिवम दुबे ने, जो पहली बार टी-20 विश्व कप का हिस्सा बने हैं.
हालांकि, भारत के लिए ये जीत उतनी आसान नहीं थी.अमेरिकी गेंदबाज़ों ने भारतीय बल्लेबाज़ों की कठिन परीक्षा ली.लेकिन अंत में भारत के अनुभव ने उसे जीत दिलाई. मैच में भारत को पाँच रन पेनल्टी के भी मिले.इस जीत के साथ ही भारतीय टीम का सुपर-8 में पहुंचना भी तय हो गया है.


