पाकिस्तान महिला टीम भारत में नहीं खेलेगी महिला वनडे वर्ल्ड कप, पीसीबी ने तटस्थ स्थल पर खेलने का किया एलान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने घोषणा की पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम भारत में होने वाले आगामी आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगी।
नकवी ने बताया कि उनकी टीम टूर्नामेंट के सभी मुकाबले तटस्थ स्थल पर खेलेगी, क्योंकि इस साल के लिए आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि जब किसी करार पर सहमति होती है, तो सभी पक्षों को उसका पालन करना होता है।
इस बयान के पीछे हालिया घटनाक्रम भी महत्वपूर्ण है, जिसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय पुरुष टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था। इसके चलते भारतीय टीम ने फाइनल सहित अपने सभी मैच दुबई में खेले थे। तब यह तय किया गया था कि यदि भारत या पाकिस्तान में कोई आईसीसी टूर्नामेंट होता है, तो विरोधी टीम हाइब्रिड मॉडल के तहत तटस्थ स्थल पर खेलेगी।
मोहसिन नकवी ने कहा, “जिस तरह भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान में मैच नहीं खेले, हम भी उसी मॉडल पर तटस्थ स्थल पर खेलेंगे। जहां भी वेन्यू तय किया जाएगा, हम वहां खेलने को तैयार हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि अब यह भारत और आईसीसी की जिम्मेदारी है कि वे तटस्थ स्थल तय करें, क्योंकि भारत इस बार महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। यह टूर्नामेंट 29 सितंबर से 26 अक्टूबर तक खेला जाएगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया गत चैंपियन के रूप में उतरेगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप ; पकिस्तान को हराया, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से होगी भिड़ंत
- टी20 वर्ल्ड कप : भारत में बांग्लादेश के मैचों पर ICC–BCB में बढ़ा टकराव
- टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान, शुभमन गिल बाहर, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिली जगह
- टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से, 4 ग्रुप में बांटी गई 20 टीमें, अगर फाइनल में पाकिस्तान नहीं पहुंचा तो 8 मार्च को अहमदाबाद में खिताबी मुकाबला


