भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी में तकरार, फिटनेस को लेकर हुई खींचतान

Date:

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया गई भारत की टीम में मोहम्मद शमी को शामिल नहीं किया गया था। जब इस बारे में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से पूछा गया तो उन्होंने नो अपडेट कहकर बात को टाल दिया था। अब शमी ने कहा है कि वो उनकी बात है, उनको कौन अपडेट देता है, किसने नहीं दिया, ये मेरी जिम्मेदारी नहीं है। सेलेक्शन मेरे हाथ में नहीं है। अगर मेरी फिटनेस में कोई दिक्कत होती तो मैं अभी बंगाल के लिए नहीं खेल रहा होता।

उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलने गई है। वनडे और टी20 दोनों ही टीमों के स्क्वाड में मोहम्मद शमी का नाम शामिल नहीं है। शमी विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नजर आए थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे सीरीज में विराट और रोहित की तो वापसी हो गई, लेकिन मोहम्मद शमी को स्क्वाड में शामिल नहीं किया। मोहम्मद शमी ने टीम में सेलेक्शन होने पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने ये पहले भी कहा है कि सेलेक्शन मेरे हाथ में नहीं है, अगर मेरी फिटनेस में कोई दिक्कत होती तो मैं यहां बंगाल के लिए नहीं खेल रहा होता। शमी ने कहा किमुझे नहीं लगता कि इस बारे में आगे कुछ कहना चाहिए, जिससे कॉन्ट्रोवर्सी बढ़े, लेकिन अगर मैं 4 दिन रणजी में खेल सकता हूं, तब मैं 50-ओवर क्रिकेट भी खेल सकता हूं। शमी ने आगे कहा कि जहां तक अपडेट देने की बात है, तो अपडेट के बारे में पूछने की या अपडेट देने की, ये मेरी जिम्मेदारी नहीं है।

शमी के बयान पर अगरकर का पलटवार

अब अजीत अगरकर ने मोहम्मद शमी के कमेन्ट पर पलटवार किया है। अगरकर ने कहा कि मोहम्मद शमी भारतीय टीम के लिए बेहतरीन परफॉर्मर रहे हैं। अगर उन्होंने कुछ कहा है, तो शायद मुझे उनसे बात करने या फिर उन्हें मुझसे बात करने की जरूरत है। इंग्लैंड टूर से पहले भी हमने कहा था, वो फिट होते तो जरूर स्क्वाड में चुने जाते। दुर्भाग्यवश वो पूरी तरह फिट नहीं थे। अब हमारा डोमेस्टिक सीजन शुरू हो चुका है, आने वाला समय ही बताएगा कि क्या होता है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Lpg Cylinder के दाम बढ़ाकर सरकार ने दी सफाई, कई देशों से कम हैं कीमतें

केंद्र सरकार ने एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। जब विपक्ष ने हो-हल्ला मचाया और सोशल मीडिया पर लोग सरकार की आलोचना करने लगे तो सरकार ने अब सफाई दी है। सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत में परिवारों को रसोई गैस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती कीमत पर मिल रही है।