भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न टेस्ट में विवादित फैसला और भारतीय बल्लेबाजी का संघर्ष
मेलबर्न में जारी चौथे टेस्ट मैच के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक विवादास्पद घटना देखने को मिली। यह वाकया तब हुआ जब भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 71वें ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट करार दिए गए।मैदानी अंपायर ने यशस्वी को आउट नहीं दिया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने डीआरएस का सहारा लिया। रिप्ले में गेंद और बल्ले का संपर्क स्पष्ट नहीं हो रहा था। स्निको मीटर में भी कोई हरकत नहीं दिखाई दी, फिर भी थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला पलटते हुए यशस्वी को आउट घोषित कर दिया। इस फैसले ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों और कमेंट्री बॉक्स में मौजूद दिग्गजों को चौंका दिया। भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इस फैसले पर सवाल उठाए।

👉 यह भी पढ़ें:
- Immigration Rules 2025: भारत सरकार ने बदले विदेशी नागरिकों के नियम! वीजा, रजिस्ट्रेशन और नागरिकता से जुड़े बड़े बदलाव लागू
- मॉस्को पर यूक्रेन का भीषण मानवरहित हमला, भारतीय नागरिक समेत तीन की मौत
- भोजशाला फैसले पर ओवैसी का हमला, बोले– संविधान की भावना के खिलाफ है निर्णय
- “मैं हारी नहीं हूं” से बदला सुर: ममता बनर्जी के नए परिचय ने दिए सत्ता छोड़ने के संकेत


