नई दिल्ली। बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हरा दायि। इसी के साथ सीरीज में टीम इंडिया ने 1-1 से बराबरी कर ली है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 608 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में इंग्लिश टीम सिर्फ 271 रन ही बना पाई। भारत की इस जीत में कप्तान शुभमन गिल के अलावा मोहम्मद सिराज और आकाशदीप का महत्वपूर्ण योगदान है।
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर टीम इंडिया ने 1967 में पहला टेस्ट मैच खेला था, लेकिन अब तक उसे एजबेस्टन पर जीत नसीब नहीं हुई थी। कपिल देव, विराट कोहली से लेकर एमएस धोनी जैसे दिग्गज भी अपनी कप्तानी में भारत को इस मैदान पर जीत नहीं दिला पाए थे। अब शुभमन गिल ने 58 साल से चली आ रही हार का सिलसिला तोड़ दिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- US Tariff Shock: क्या भारत पर फिर गिरेगा Trump Tariff Bomb? अमेरिका के नए प्रस्ताव से बढ़ी व्यापार युद्ध की आशंका
- सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, जानें अब कितनी हुई जजों की संख्या
- Earthquake Alert: भारत के पूर्वी तट के पास भूकंप, बंगाल की खाड़ी में धरती डोली
- भारत है ताकतवर सैन्य शक्ति’ — अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की तारीफ, रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान
इंग्लैंड ने चुनी थी पहले गेंदबाजी
इंग्लैंड ने टॉस जीता, लेकिन पहले गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और कप्तान शुभमन गिल के 269 रनों के दम पर 587 रन बना डाले। पहली पारी में टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने 87 और रवींद्र जडेजा ने 89 रनों की पारी खेली। जवाब में हैरी ब्रूक ने 158 रन और जैमी स्मिथ ने 184 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। इंग्लैंड की टीम 407 रनों पर सिमट गई। पहली पारी में भारत को 180 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में कप्तान गिल ने 161 रन बनाए। इंग्लैंड को चौथी पारी में 608 रनों का लक्ष्य मिला, जो वह पूरा नहीं कर पाई।


