आईपीएल  में लार  से गेंद चमकाते नजर आएंगे  बॉलर और खिलाड़ी

Date:

आईपीएल में लार से गेंद चमकाते नजर आएंगे बॉलर और खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में गेंद पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है। यह निर्णय 10 टीमों के कप्तानों की सहमति के बाद लिया गया।

कोरोना काल में लगा था प्रतिबंध

कोविड-19 महामारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था। आईपीएल ने भी इस नियम को अपनाया और प्रतिबंध जारी रखा।

कप्तानों की सहमति से लिया गया फैसला

बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह निर्णय मुंबई में हुई कप्तानों की बैठक में लिया गया। अधिकारी ने कहा,लार पर प्रतिबंध हटा लिया गया है और अधिकांश कप्तान इस कदम के पक्ष में थे। चूंकि आईपीएल के दिशा-निर्देश आईसीसी के अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं, इसलिए बीसीसीआई ने यह स्वतंत्र निर्णय लिया।”

गेंदबाजों की मांग हुई पूरी

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी हाल ही में आईसीसी से गेंद पर लार के इस्तेमाल की मंजूरी देने का आग्रह किया था। उनका कहना था कि लार के बिना रिवर्स स्विंग कराना कठिन हो गया है, जिससे खेल पूरी तरह बल्लेबाजों के पक्ष में हो जाता है।

शमी ने कहा, हम रिवर्स स्विंग करने का प्रयास करते हैं, लेकिन बिना लार के यह आसान नहीं होता। गेंद पर लार का इस्तेमाल होने से खेल और भी दिलचस्प हो जाएगा।”

आईपीएल 2025 की शुरुआत

आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होगा, जिसमें अब गेंदबाजों को लार के इस्तेमाल की अनुमति मिल गई है। यह निर्णय गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद देगा और खेल को और रोमांचक बनाएगा।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली में गिरी पांच मंजिला बिल्डिंग, कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली में शनिवार को मौसम बिगड़ा रहा। आंधी-तूफान के बाद साकेत में एक पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य देर रात जारी रहा।