एसीसी की बैठक में बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने उठाया एशिया कप की ट्रॉफी न देने का मुद्दा, पाकिस्तान फिर भी दिखा रहा सीनाजोरी

Date:

नई दिल्ली। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की वार्षिक आम बैठक में बीसीसीआई ने भारत को एशिया कप विजेता ट्रॉफी दिए जाने पर विरोध दर्ज कराया। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से पूछा कि आखिर क्यों नहीं दी ट्रॉफी। इस पर वे सीनाजोरी दिखाते रहे।

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष शेलार एजीएम में बोर्ड के प्रतिनिधि थे। एशिया कप ट्रॉफी एसीसी कार्यालय में है और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह विजेता टीम के सदस्यों तक कब पहुंचेगी। बताया जाता है कि भारत ने आज एसीसी की बैठक में ट्रॉफी दिए जाने और मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी द्वारा किए गए ड्रामे पर कड़ी आपत्ति जताई। राजीव शुक्ला ने स्पष्ट रूप से कहा कि ट्रॉफी विजेता टीम को सौंप दी जानी चाहिए। यह एक एसीसी ट्रॉफी है और किसी व्यक्ति की नहीं है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी नकवी के हाथों से लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पुरस्कार समारोह बिना विजेता ट्रॉफी सौंपे समाप्त कर दिया गया था। भारतीय खिलाड़ियों ने इसके बाद ट्रॉफी के बिना खिताब जीतने का जश्न मनाया था। बाद में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया था कि नकवी ट्रॉफी को अपने साथ होटल के कमरे में ले गए हैं और बोर्ड इसकी शिकायत आईसीसी से करेगा।

नकवी ने नहीं जताई सहमति

मोहसिन नकवी ने सफाई देते हुए कहा कि वो बिना वजह वहां कार्टून की तरह खड़े थे। एसीसी को कहीं भी लिखित में यह जानकारी नहीं दी गई थी कि भारतीय टीम मेरे हाथों से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेगी। जब भारतीय प्रतिनिधि ने लगातार कड़े सवाल किए तो मोहसिन नकवी ने उन्हें टालते हुए कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा किसी और समय होगी, अब नहीं। एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी फिलहाल ट्रॉफी देने पर सहमत नहीं है। नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और भारत विरोधी बयानों के लिए जाने जाते हैं। भारत ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेने की घोषणा काफी पहले ही कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद नकवी ट्रॉफी वितरण समारोह के दौरान स्टेज से नहीं हटे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।