महीने के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 411 लुढ़का, निफ्टी 112 अंक नीचे

Date:

मुंबई। फरवरी महीने के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 410.66 अंकों की गिरावट के साथ 74,201.77 अंकों पर खुला। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 111.65 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 22,433.40 अंकों पर खुला।

शुक्रवार को बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद इसमें और भी तेज गिरावट देखने को मिली। सुबह 9.22 बजे सेंसेक्स 73,843.07 और निफ्टी 22,313.95 अंकों के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। आज सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। निफ्टी 50 की 50 में से 48 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले और सिर्फ 2 कंपनी के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। एचसीएल टेक के शेयर 1.43 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.18 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.15 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.08 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.04 प्रतिशत, इंफोसिस 1.01 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.94 प्रतिशत, जोमैटो 0.89 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.86 प्रतिशत, टीसीएस 0.85 प्रतिशत, लार्सन एंड टु्ब्रो 0.84 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.79 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.77 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.72 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.70 प्रतिशत, टाइटन 0.69 प्रतिशत, सनफार्मा 0.65 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.56 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.55 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.42 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.29 प्रतिशत, आईटीसी 0.25 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.02 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।