सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के

Date:

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 6 फरवरी को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स ने 64.61 अंकों की गिरावट के साथ 83,249.32 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 37.00 अंकों की गिरावट के साथ 25,605.80 अंकों पर खुला।

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 16 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में खुले, जबकि 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान में दिखे। निफ्टी की 50 में से सिर्फ 17 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में दिखे और 33 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। सेंसेक्स में शामिल बजाज फाइनेंस के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.29 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले, जबकि एनटीपीसी के शेयर में सबसे ज्यादा 1.32 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। सेंसेक्स में आज कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, अडाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, टाइटन, एलएंडटी और एशियन पेंट्स के शेयरों में तेजी नजर आई। इसके विपरित टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक, बीईएल, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एसबीआई, आईटीसी, इंडिगो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।