गुरुवार को फिर गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक नीचे, निफ्टी 24,000 अंक तक फिसला

Date:

मुंबई। गुरुवार को शेयर बाजार फिर जमीन पर आ गया। प्रीओपनिंग सेशन में सेंसेक्स 47.56 अंक 0.059% की मामूली बढ़त के साथ 80,281.64 पर और निफ्टी 0.0031% की मामूली गिरावट के साथ 24,274.15 पर खुला। इसके बाद सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर सेंसेक्स 47.47 अंक यानी 0.059% की मामूली बढ़त के साथ 80,281.55 पर और निफ्टी 23.05 अंक यानी 0.095% की मामूली बढ़त के साथ 24,297.95 पर कारोबार कर रहा था। दोपहर तक सेंसेक्सनिफ्टी भारी गिरावट के साथ लाल निशान में चले गए। 1 बजे के करीब सेंसेक्स 1,006.11 अंक (1.25%) लुढ़क कर 79,247.08 और निफ्टी 290.35 अंक (1.20%) गिरकर 23,984.55 पर पहुंच गया था।

बुधवार की तरह ही आज फिर अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, अडाणी पावर लिमिटेड, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड और अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.13 फीसदी और ऑटो इंडेक्स में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। इसके अलावा बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, फाइनेंशियल सेक्टर, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है। सेंसेक्स के 30 में से केवल 5 शेयरों में तेजी दिखी। इनमें एसबीआई, टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, एलएंडटी और टाटा स्टील शामिल है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, एचसीएल टेक, टीसीएस, पावरग्रिड, एनटीपीसी, नेस्ले के शेयरों में गिरावट रही।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jantar Mantar Protest पर सियासी संग्राम! मनीष सिसोदिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज से क्यों घबरा गई कांग्रेस?’

जंतर-मंतर पर हुए युवा प्रदर्शन के बाद विपक्षी राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि उसने शिक्षा व्यवस्था को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं का समर्थन करने के बजाय उनका मजाक उड़ाया।