मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 13 अप्रैल को शेयर बाजार में भारी गिरावट नजर आई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले और यह गिरावट जारी रही। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर एक समय बीएसई सेंसेक्स 1399.77 अंक लुढ़ककर 76,150.48 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इधर, एनएसई निफ्टी भी 410.35 अंक टूटकर 23,640.25 के लेवल पर आ गया।
सोमवार को बाजार में यह गिरावट जारी रही। सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स की गिरावट बढ़कर 1,624.21 अंक तक पहुंच गई। इसके बाद इंडेक्स 75,926.04 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी में भी भारी बिकवाली जारी है और यह 471.15 अंक टूटकर 23,579.45 के करीब पहुंच गया था। बाजार में बिकवाली का दबाव इतना ज्यादा है कि बैंकिंग, फाइनेंशियल, ऑटो, रियल्टी और एनर्जी सेक्टर के शेयर धड़ाम हो गए हैं। एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, आइशर मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस और बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। निफ्टी पर कोल इंडिया, ओएनजीसी और सन फार्मा सबसे ज्यादा बढ़त बनाने वाले नतीजों में शामिल रहे, जबकि बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, आयशर मोटर्स, इंटरग्लोब एविएशन और श्रीराम फाइनेंस में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 790.54 अंक उछला, निफ्टी ने लगाई 197.56 की छलांग
- Stock Market सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढके
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लगा रहे गोता



