सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 638 और निफ्टी 206 अंक उछला

Date:

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 22 दिसंबर को शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 638.12 अंकों की तेजी के साथ 85,567.48 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 206.00 अंकों की उछाल के साथ 26,172.40 अंकों पर बंद हुआ।

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर और निफ्टी की 50 में से 38 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स में टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर सबसे ज्यादा 3.56 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में इंफोसिस, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, बीईएल, सनफार्मा, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, अडाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और टाइटन के शेयरों में तेजी देखने को मिली। इसके विपरित कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर, एलएंडटी और इंडिगो के शेयर नुकसान में रहे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।