शेयर बाजार में बुधवार को भी तेजी, सेंसेक्स में 295 अंकों की बढ़त, निफ्टी भी ऊपर जाकर कर रहा कारोबार

Date:

मुंबई। शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला बुधवार 29 जनवरी को भी जारी रहा। बीएसई सेंसेक्स 236.84 अंक बढ़कर 76,138.24 पर खुले, जबकि एनएसई निफ्टी 69.50 अंकों की बढ़त के साथ 23,026.75 पर कारोबार की शुरुआत की। अडाणी ग्रुप के शेयरों में आज भी तेजी दिख रही है। सुबह 9:18 बजे तक, बीएसई सेंसेक्स 295 अंकों (0.39%) की बढ़त के साथ 76,182 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 77 अंकों (0.33%) की तेजी के साथ 23,034 पर कारोबार कर रहा था।

बुधवार को ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और कमोडिटी इंडेक्स में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। केवल एफएमसीजी इंडेक्स लाल निशान में है। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी दिखी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 444 अंक या 0.86 प्रतिशत बढ़कर 51,973 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 229 अंक या 1.43 प्रतिशत बढ़कर 16,237 पर था। सेंसेक्स पर लिस्टेड शेयरों में जोमैटो, इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड और एनटीपीसी में तेजी दिखी। नेस्ले, एचयूएल, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, आईटीसी, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

👉 यह भी पढ़ें:

अडाणी ग्रुप के लगभग सभी शेयर बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 0.45% की बढ़ोतरी दिखाई दी। अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर भी 0.48% बढ़े। अडाणी ग्रीन एनर्जी में केवल 0.17% की मामूली बढ़त दर्ज की गई। अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 0.40% की मामूली तेजी दिखी। अडाणी पावर के शेयरों में 1.16% की वृद्धि देखी गई, जबकि अडाणी टोटल गैस के शेयर 0.13% बढ़े। अडाणी विल्मर के शेयरों में 0.46% की मामूली तेजी दिखाई दी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दतिया की बगावत से भाजपा में नया ट्रेंड शुरू, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो समर्थकों ने मचाया बवाल, जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

दतिया उपचुनाव में भाजपा ने प्रदेश के पूर्व मंत्री और उसी सीट से पिछले चुनाव में हारे नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट दिया है। इसके बाद से दतिया में बवाल मच गया है। दुकानों बंद करा दी गईं, समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया और इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है।