बुधवार को भी शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ऊपर, अडाणी ग्रुप के शेयरों में दिखी तेजी

Date:

मुंबई। शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी तेजी दिखी। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ऊपर दिखे। सुबह 9:10 बजे सेंसेक्स 120.79 अंक बढ़कर 78,704.60 पर पहुंच खुला, वहीं निफ्टी भी 62.50 अंक चढ़कर 23,801.75 पर जाकर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी और 15 में गिरावट है। एनएसई सेक्टोरल इंडेक्स में सभी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.54% की तेजी है। बुधवार को अडाणी ग्रुप के सभी शेयरों में तेजी दिखी। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 16 मिनट के करीब फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज 0.72%, अडाणी ग्रीन एनर्जी 1.05%, अदाणी टोटल गैस 1.07%, अडाणी पावर 1.15%, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 1.06%, अडाणी पोर्ट्स 0.49 %, एनडीटीवी 1.65% और एसीसी 0.67% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे।

👉 यह भी पढ़ें:

मंगलवार को भारतीय बाजार में बड़ी तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,397.07 अंक यानी 1.81% उछलकर 78,658.59 पर बंद हुआ। निफ्टी 378.20 अंक यानी 1.62% बढ़कर 23,739.25 पर पहुंच गया। इससे निवेशकों की संपत्ति 5.95 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

ट्रंप के फैसले का असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने के फैसले को रद्द कर दिया, जिससे वैश्विक बाजारों में सकारात्मक संकेत मिले। एशियाई बाजारों में मजबूती का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा। मजबूत विदेशी निवेश और खरीदारी के कारण बाजार में लगातार तेजी बनी हुई है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दतिया की बगावत से भाजपा में नया ट्रेंड शुरू, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो समर्थकों ने मचाया बवाल, जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

दतिया उपचुनाव में भाजपा ने प्रदेश के पूर्व मंत्री और उसी सीट से पिछले चुनाव में हारे नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट दिया है। इसके बाद से दतिया में बवाल मच गया है। दुकानों बंद करा दी गईं, समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया और इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है।