स्वतंत्रता दिवस के दिन से एसबीआई ने दिया ग्राहकों को झटका, अब हर तरह के लोन पर ज्यादा देनी होगी ईएमआई

Date:

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक ने स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। बैंक ने 15 अगस्त से अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में वृद्धि कर दी है। बैंक ने अपनी अलगअलग अवधि के एमसीएलआर में 10 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इससे होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन आदि के लिए अब ज्यादा ईएमआई चुकानी पड़ेगी।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एमसीएलआर में 10 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है। अब यह 8.10 फीसदी से बढ़कर 8.20 फीसदी पर पहुंच गया है। वहीं एक महीने का एमसीएलआर 8.35 फीसदी से बढ़कर 8.45 फीसदी तक पहुंच गया है। तीन महीने का 8.40 फीसदी से बढ़कर 8.50 फीसदी और छह महीने का 8.75 फीसदी से बढ़कर 8.85 फीसदी हो गया है। एक साल का की बात करें तो यह दर 8.85 फीसदी से बढ़कर 8.95 फीसदी पहुंच गई है।

जून से अब तक तीन बार बढ़ी ब्याज दर

ग्राहकों को एसबीआई लगातार झटके दे रहा है। बैंक ने जून 2024 से लेकर अब तक कुल तीन बार अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया है। कुछ अवधि की ब्याज दरों में पिछले तीन महीने में 30 बेसिस प्वाइंट्स तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। एसबीआई के अलावा कछ अन्य बैंक भी एमसीएलआर बढ़ा चुके हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।