कोलकाता रेप-मर्डर केस: पुलिस किसी को बलि का बकरा बनाना चाहती है;मजूमदार
कोलकाता में मेडिकल स्टूडेंट के रेप और मर्डर केस पर पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, पुलिस ने बगैर जांच के मेडिकल स्टूडेंट के अभिभावकों से कह दिया कि उन्होंने सुसाइड किया है. वो परिवार के सदस्यों से ऐसा कैसे कह सकते हैं. पुलिस किसी को बलि का बकरा बनाना चाहती है.

उन्होंने कहा, पीजी मेडिकल स्टूडेंट्स के चैट से पता चलता है कि उन्हें सेक्स रैकेट की साज़िश और ऐसी घटनाओं का अंदेशा था. जांच में जिस तरह की बातें सामने आ रही हैं उससे लोगों में भारी नाराज़गी है. जिस तरह इस मुद्दे को दबाने की कोशिश की गई उससे पता चलता है कि पश्चिम बंगाल की सरकार किसी को बचाने की कोशिश कर रही है.
कलकत्ता हाई कोर्ट ने मेडिकल कॉलेज में छात्रा के रेप और मर्डर केस की जांच सीबीआई को सौंप दी है. सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है.
👉 यह भी पढ़ें:
- Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान
- ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़: हाई कोर्ट ने सास की अग्रिम जमानत रद्द की, CBI कार्रवाई का रास्ता साफ
- ईरान पर ट्रंप का बड़ा बयान — “जल्दबाजी में नहीं होगा समझौता, मैं खराब डील नहीं करता”
- बीएसएफ मुख्यालय धमाका मामला: दिल्ली से मुख्य संदिग्ध हिरासत में, पाकिस्तान और खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े तार


