शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार गिरावट, निवेशकों के 17 लाख करोड़ रुपए डूबने का अनुमान

Date:

मुंबई। लगातार पांचवे दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। कारोबार खत्म होने तक सेंसेक्स 808 अंकों नीचे जाकर 81,688 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 200 अंकों की गिरावट के साथ 25049 अंकों तक पहुंच गया। बाजार में गिरावट से निवेशकों के 17 हजार करोड़ रुपए डूबने का अनुमान लगाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से शेयर बाजार में उथल-पुथल है। आज सप्ताह के आखिरी दिन बाजार के ठीक रहने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन बाजार बंद होने तक भारी गिरावट देखने को मिली। आज सुबह भी बाजार गिरावट के साथ खुला लेकिन दिन में सेंसेक्स 870 और निफ्टी में 235 अंकों की तेजी देखने को मिली। यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी और सेंसेक्स दिन के हाई से 1835 और निफ्टी 520 अंक तक नीचे पहुंच गया। बताया जाता है कि एफएमसीजी, बैंकिंग और एनर्जी स्टॉक्स में बिकवाली के चलते बाजार में गिरावट आई। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 808 अंकों की गिरावट के साथ 81,688 और निफ्टी 200 अंकों की गिरावट के साथ 25049 अंकों पर बंद हुआ। इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार के मार्केट कैप में 17 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। आज आईटी स्टॉक्स को छोड़कर दूसरे सभी शेयर में गिरावट रही। बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, मेटल्स, एनर्जी, हेल्थकेयर, मीडिया, रियेल एस्टेट, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।