पेरिस पैरालंपिक से खिलाडी वापस लौट आए हैं भारत लौटे खिलाडियों का जोरदार स्वागत किया गया.भारतीय शूटर अवनि लेखरा ने दिल्ली एयरपोर्ट पर कहा, सभी का शुक्रिया. हमारी यात्रा काफी अच्छी रही. आगे और भी ज़्यादा मेडल आएंगेअवनि लेखरा ने पेरिस पैरालंपिक में निशानेबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था.
वहीं भारत को कुल 29 पदक प्राप्त हुए हैं. जिसमें 7 गोल्ड, नौ सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर ही सिल्वर मेडल जीतने वाले प्रणव सूरमा ने कहा कि इतने सालों बाद हमारी सफलता रंग लाई है.
शूटिंग में कांस्य पदक जीतने वाली मोना अग्रवाल ने कहा कि हमें बहुत अच्छा लग रहा है. ये मेरा पहला पैरालंपिक था और मैंने पहला पदक जीता है. ये लम्हा मैं कभी भी नहीं भूलूंगी.
मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।
यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।
इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।