0:00
0:00 left
अगले हफ्ते भारत आएंगे अबू धाबी के क्राउन प्रिंस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालेद बिन मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान दो दिन की भारत यात्रा पर आएंगे.
उनके साथ संयुक्त अरब अमीरात सरकार के कुछ मंत्री और व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी होगा.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इस यात्रा के संबंध में बयान जारी किया.
विदेश मंत्रालय के मुताबिक अबू धाबी के क्राउन प्रिंस 9 और 10 सितंबर को भारत दौरे पर रहेंगे. क्राउन प्रिंस के तौर पर यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी.
विदेश मंत्रालय ने बताया, 9 सितंबर को अबू धाबी के क्राउन प्रिंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोनों नेताओ के बीच कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होगी.क्राउन प्रिंस का भारतीय राष्ट्रपति से भी मुलाकात का कार्यक्रम है. साथ ही वो राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.
विदेश मंत्रालय के मुताबिक 10 सितंबर को क्राउन प्रिंस मुंबई में एक बिज़नेस फोरम में हिस्सा लेंगे. जहां दोनों देशों के कई बिजनेसमैन मौजूद रहेंगे.
👉 यह भी पढ़ें:
- भारतीय यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अबू धाबी में तीन महीने तक मुफ्त प्रवेश वीजा की पेशकश; जानिए किसे मिलेगा लाभ
- मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण दुबई और अबू धाबी की कई उड़ानें रद्द, एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट और कतर एयरवेज ने जारी की एडवाइजरी
- आबू धाबी में शुरू हुआ भारत–यूएई सैन्य अभ्यास ‘डेजर्ट साइक्लोन-2’, 30 दिसंबर तक चलेगा युद्धाभ्यास
- आईपीएल 2026 ऑक्शन: 16 दिसंबर को अबूधाबी में 350 खिलाड़ियों पर लगेगी बोलियां!
- अबू धाबी जा रहा इंडिगो का विमान कोच्चि लौटा, दो घंटे तक आसमान में अटकी रही 180 यात्रियों की सांसें
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और अन्य अधिकारियों से महत्वपूर्ण मुलाकात



