0:00
0:00 left
कुकी उग्रवादियों ने रिहायशी इलाकों पर किया रॉकेट से हमला
मणिपुर पुलिस ने कहा है कि राज्य में कुकी उग्रवादियो ने बिष्णुपुर जिले की दो जगहों पर रॉकेट दागे हैं. इन इलाकों में लोग रह रहे हैं.पुलिस के मुताबिक, इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है और छह लोग घायल हुए हैं.
इस घटना के बाद पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को पहाड़ी इलाकों में तलाशी अभियान चलाने के लिए भेजा गया है.
सुरक्षा बलों ने कुकी उग्रवादियों के कुल तीन बंकरों को नष्ट भी कर दिया है. इलाके में हवाई गश्त के लिए हेलीकॉप्टर को भी तैनात कर दिया गया है.
आईजीपी और डीआईजीपी स्तर के पुलिस अधिकारी स्थिति की निगरानी के लिए मौके पर ही मौजूद हैं. इसके साथ ही राज्य में कानून व्यवस्था की निगरानी के लिए हाई लेवल की सुरक्षा बैठकें भी हो रही हैं.पुलिस ने कहा है कि अधिकारी स्थितियों पर अपनी बारीक नजर बनाए हुए हैं. पुलिस किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
👉 यह भी पढ़ें:
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स
- Bihar Breaking News: मंत्री के काफिले पर हमला, नारेबाजी के बीच टूटी गाड़ी! बाल-बाल बचे BJP विधायक अरुण शंकर प्रसाद
- पश्चिम एशिया में फिर भड़का तनाव, यूएई के परमाणु संयंत्र पर हमला और सऊदी ने मार गिराए तीन ड्रोन
- आसनसोल में भड़का बवाल, पुलिस चौकी पर हमला और जमकर तोड़फोड़
- कोम में विनाश: रिहायशी इलाकों पर हवाई हमले में 6 लोगों की मौत
- खाड़ी में बढ़ा टकराव: कतर के गैस केंद्र पर फिर हमला,



