पेरिस पैरालंपिक:गोल्ड में अपग्रेड हुआनवदीप सिंह का सिल्वर मेडल
भारतीय खिलाड़ी नवदीप सिंह के सिल्वर मेडल को गोल्ड मेडल में अपग्रेड कर दिया गया है.नवदीप सिंह ने पेरिस पैरालंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था.वहीं इसी प्रतियोगिता में ईरानी खिलाड़ी सादेग बेत सयाह ने स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन बाद में उनको डिस्क्वालिफाई कर दिया गया. इस वजह से नवदीप सिंह को गोल्ड मेडल मिला.
नवदीप सिंह ने 47.32 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पैरालंपिक के भाला फेंक के एफ 41 केटेगरी में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता है.
इस मौके पर भारत के पैरालंपिक कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र झाझारिया ने कहा, नवदीप का प्रदर्शन लाजवाब रहा. उन्होंने भारत के लिए सातवां गोल्ड मेडल जीता है. हमें अपने खिलाड़ियों पर यह भरोसा था कि ये हमें 25 से ज्यादा मेडल दिलाएंगे और हम पदक तालिका की टॉप 20 में जगह बनाएंगे.
उन्होंने कहा कि पहले नवदीप को पहले सिल्वर मिला था, बाद में उसे गोल्ड मेडल में बदल दिया गया. ये हमारे लिए एक ऐतिहासिक पल था. उनकी टेक्निक और प्रदर्शन शानदार था.
इसी के साथ पेरिस पैरालंपिक में भारत के लिए मेडलों की संख्या बढ़कर 29 पर पहुंच गई है. इसमें सात गोल्ड मेडल, नौ सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. पदक तालिका में भी भारत 16वें नंबर पर है.
मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।
यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।
इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।