👉 यह भी पढ़ें:
- देश में तेजी से पांव पसार रहा है कोरोना, 1009 एक्टिव केस, एक सप्ताह में सामने आए हैं 750 से अधिक मामले, सात लोगों की मौत
- घर बैठे ही कर सकते हैं अपने लिवर की देखभाल, किचन में उपलब्ध इन सब्जियों के जूस का करें नियमित सेवन
- अब बाजार में आ गई है मूली, खाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, कुछ चीजों के साथ तो बिल्कुल न खाएं
- दीपावली पर आपके शरीर में पहुंचा होगा प्रदूषण का जहरीला कचरा, कुछ घरेलू ड्रिंक्स बनाकर पी लें, अच्छी रहेगी सेहत
- सौ बीमारियों का एक इलाज है पपीता, खाली पेट खाने की डाल लें आदत, पेट की परेशानियां हो जाएंगी दूर
- घर में बनाएं डिटॉक्स ड्रिंक्स, शरीर में जमे फैट का करें सफाया, बनाना भी आसान
0:00 left
इंदौर। शायद ही ऐसा कोई घर होगा जहां रोटी नहीं बनती होगी। गेहूं के आटे से तैयार रोटी काफी सहेतमंद होती है। यह लंबे समय तक पेट भरा होने का अहसास दिलाती है। हालांकि गेहूं के आटे में कुछ खास चीजों को मिलाकर उसे और पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। इससे बॉडी को कई तरह के फायदे हो सकते हैं और ऐसी चीजों को डाइट में शामिल किया जा सकता है जिसे सामान्य रूप से हम कम ही खाते हैं। अगर आप भी अपनी रोटी को ज्यादा पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो जानते हैं किन चीजों को आटे में मिलाकर उसे और अधिक पौष्टिक और मजेदार बनाया जा सकता है।
रोटी को और अधिक पौष्टिक बनाने के लिए गेहूं के आटे में मेथी के पत्ते या बीज को पीसकर मिलाना चाहिए। मेथी में भरपूर मात्रा में आयरन, फाइबर और मैग्नीशियम होते हैं जो डाइजेशन के लिए अच्छा होते हैं साथ ही ब्लड शुगर कंट्रोल करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं। भूने हुई असली के बीजों के पाउडर को मिलाकर भी आटे को और पाष्टिक बनाया जा सकता है। अलसी के बीज की रोटी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, लिग्नन और फाइबर पाए जाते हैं, ये सभी हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इससे हेल्दी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बनाए रखने में मदद मिलती है।
इसके अलावा आटे में मोरिंगा यानी सहजन का पाउडर या ताजी पत्तियां मिलाई जा सकती हैं। मोरिंगा में विटामिन ए, सी और ई, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक पाए जाते हैं। यह रोटी के पोषण को बढ़ाता है और इससे कई लाभ होते हैं। मोरिंगा हड्डियों के मजबूत, इम्यूनिटी को बूस्ट और स्किन को हेल्दी बनाता है।



