सावन के महीने में अगर छोड़ दिया है नॉनवेज, ये वेज चीजें खाएं, शरीर को मिलेगा ज्यादा प्रोटीन, स्वस्थ रहेंगे आप

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भोलेनाथ की भक्ति का पवित्र महीना सावन चल रहा है। काफी संख्या में लोग इस पूरे माह नॉनवेज नहीं खाते। ऐसे में तर्क दिया जाता है कि नॉनवेज खाने वालों के शरीर में प्रोटीन और विटामिन की कमी हो जाती है, जबकि वेज खाने में भी ऐसी कई चीचें हैं जो इन विटामिन और प्रोटीन की भरपाई कर देती हैं। चूंकि प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी है। हमारी मांसपेशियों, त्वचा और बालों के लिए यह जरूरी होता है। बीमार लोगों को जल्दी ठीक होने के लिए भी ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती है। वेज खाने में भी प्रोटीन की कोई कमी नहीं होती।

दाल-प्राय: हर घर में रोज खाई जाने वाली दाल प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। एक कप दाल में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है। दाल में फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। रोजाना दाल खाने से दिल की बीमारी और कैंसर का खतरा कम हो सकता है। दाल में एंटीऑक्सीडेंट और कई मिनरल्स भी होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं। रोजाना एक कप दाल खाने की आदत डालें।

राजमा, छोले और चना-राजमा, छोले, काबुली चना जैसी फलियां प्रोटीन का खजाना मानी जाती हैं। एक कप चने में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन होता है। साथ ही कई पोषक तत्व भी होते हैं जो आपको स्वस्थ रखते हैं। रोजाना फलियां खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम रखने में मदद मिलती है।

हरी मटर– यह प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। एक कप हरी मटर में लगभग 9 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा, हरी मटर में विटामिन ए, के और सी भरपूर मात्रा में होते हैं। साथ ही, इसमें कई मिनरल्स और फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

सोयाबीन-सोयाबीन और सोया दूध को प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। एक कप सोयाबीन में लगभग 7 ग्राम प्रोटीन होता है जबकि 100 ग्राम सोयाबीन में 36 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है। सोयाबीन कैल्शियम, विटामिन बी12 और विटामिन डी का भी अच्छा स्रोत है। इनके अलावा आप ओट्स, चिया सीड्स, कच्चे सोयाबीन यानी एडामे, वाइल्ड राइस, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, स्वीट कॉर्न और अवोकेडो प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते हैं।

काजू-बादाम– शाकाहारी प्रोटीन डाइट में मेवे बहुत फायदेमंद होते हैं। बादाम और काजू जैसे मेवे प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं। रोजाना 20-25 बादाम खाने से लगभग 6 ग्राम प्रोटीन मिलता है। आप हर रोज मुट्ठी भर नट्स खा सकते हैं। नट्स में फाइबर और विटामिन ई भी अच्छी मात्रा में होता है। दिल को हेल्दी रखने के लिए रोजाना नट्स जरूर खाएं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।