आषाढ़ मासिक शिवरात्रि पर भद्रावास योग, व्रत और पूजा से प्राप्त होंगे कई गुणा फल

Date:

इंदौर। ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के बाद आषाढ़ माह की शुरुआत हो चुकी है. हरेक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि महादेव की पूजा के लिए समर्पित होती है। इस दिन मां पार्वती के साथ भगवान शिव की पूजा के लिए मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस उपवास से महिलाओं को अखंड सुहाग का वरदान प्राप्त होता है और लड़कियों के शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

कहा जाता है कि मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने भक्तों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। आषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि पर दुर्लभ भद्रावास योग समेत कई योगों का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान शिव की पूजा कई गुणा ज्यादा फलदाई होती है।

चार जुलाई को है व्रत

आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी 4 जुलाई की प्रात: 5 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी और 5 जुलाई को प्रात: 5 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगी। आषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि का व्रत 4 जुलाई गुरुवार को रखा जाएगा।

कई खास योग

ज्योतिषियों के अनुसारआषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि पर दुर्लभ भद्रावास का योग निर्माण हो रहा है। भ्रदावास योग का निर्माण प्रात: 5 बजकर 54 मिनट से होगा और संध्या 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. इस समय में भगवान शिव की पूजा बहुत फलदाई होगी।

आषाढ़ माह के मासिक शिवरात्रि पर वृद्धि योग भी बन रहा है. यह योग सुबह 7 बजे से लेकर अगले दिन 5 जुलाई को 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले भाजपा और कांग्रेस में चिट्ठियों की जंग।

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े। अस्पतालों में ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में उछाल।

भारतीय सेना का अभ्यास: यमुनानगर में दो जवान लापता, तलाश जारी

यमुनानगर में भारतीय सेना के अभ्यास के दौरान दो जवान लापता हो गए। घटना ने सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।