नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर बंटेंगे तो कटेंगे नारे पर जमकर हमला किया था। मंगलवार को योगी ने पलटवार करते हुए कहा कि खड़गे का गांव हैदराबाद के निजाम के अधीन था। तब मुस्लिम लीग ने मल्लिकार्जुन खड़गे का गांव भी जलाया गया था, जिसमें इनकी मां और परिवार की मौत हो गई थी। अब खड़गे वोट बैंक की खातिर यह सब नहीं बताते।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने महाराष्ट्र की चुनावी रैली में कहा था कि योगी आदित्यनाथ एक संन्यासी की भाषा नहीं, बल्कि आतंकी की भाषा बोल रहे हैं। मंगलवार को अचलपुर की रैली से योगी ने इसका जवाब दिया। उन्होंने हैदराबाद के निजाम के जरिए खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने परिवार के ऊपर हुए अत्याचारों को भी भूल गए। योगी ने कहा कि पिछले कई दिनों से कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे मुझसे नाराज हैं। मैं कह रहा हूं खड़गे जी एक योगी के लिए देश सबसे पहले है। मेरे नेता मोदी जी के लिए देश पहले है, लेकिन आपके लिए सर्वोपरि है कांग्रेस का तुष्टीकरण।
👉 यह भी पढ़ें:
- विपक्ष की महारैली के जवाब में बीजेपी की पदयात्रा, 1 से 30 नवंबर तक सड़कों पर दिखेंगे दिग्गज नेता
- इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण
- भाजपा की संकल्प सभा में सफाईकर्मियों का हंगामा, नेताओं को करना पड़ा विरोध का सामना
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- मिशन 2028 : कोई भागवत करा रहा, कोई पोते की खुशी में लड्डू बांट रहा, तो कोई निकाल रहा चुनरी यात्रा
- कैलाशजी, मंत्रिमंडल की बैठक में आप खुद ही नहीं जाते, फिर सीएम क्या आपके घर आकर बात करें या फिर हर दिन फोन लगाएं?
यूपी में माफिया जहन्नुम की राह पर
योगी कहा किअगर हम बंटे तो गणपति पूजा पर हमला होगा। लैंड जिहाद के तहत जमीनें हड़पीं जाएंगी। आज यूपी में कोई लव जिहाद या लैंड जिहाद नहीं है। अगर कोई हमारी बेटियों की सुरक्षा में बाधा डालेगा, सरकारी और गरीबों की जमीन हड़पेगा तो यमराज उसका टिकट काटने के लिए तैयार रहेंगे। योगी ने कहा कि पहले यूपी में माफिया थे, अब वे सब जहन्नुम की राह पर हैं।



