उपराष्ट्रपति चुनाव में क्या भाजपा फिर चौंकाएगी, अगर दलित चेहरा लाया गया तो मध्यप्रदेश का लग सकता है नंबर

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव होना है। मोहरे बिछ गए हैं। विपक्ष भी जोर लगा रहा है और भाजपा एक बार फिर चौंकाने की कोशिश में जुट गई है। उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर कई नामों पर चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि भाजपा इस बार किसी दलित चेहरे पर दांव लगा सकती है, अगर ऐसा हुआ तो मध्यप्रदेश का नंबर लग सकता है। बताया जा रहा है कि दलित चेहरों की रेस में मध्यप्रदेश वरिष्ठ नेता और वर्तमान में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत का नाम सबसे आगे है।

भाजपा की तरफ से नाम तय करने के लिए पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक रविवार शाम को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय पर बुलाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा,गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बोर्ड के अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे। इससे पहले 7 अगस्त को एनडीए नेताओं की संसद भवन में हुई बैठक में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को अधिकृत किया गया था। इसके बाद से बड़े नेताओं के बीच कई बैठकें हो चुकी हैं। शुक्रवार रात को भी इसी मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की।

संघ की पसंद का रखा जाएगा ध्यान

यह तो लगभग तय हो गया है कि उपराष्ट्रपति भाजपा से ही होगा, क्योंकि एनडीए के अन्य घटक दलों के लिए संघ की रजामंदी नहीं है। संघ चाहता है कि इससे क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन भी साधा जाए। वर्तमान में राष्ट्रपति आदिवासी हैं जो पूर्वी भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। प्रधानमंत्री पद पर ओबीसी हैं, जो पश्चिम और उत्तर दोनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में दक्षिण या मध्य क्षेत्र से उम्मीदवार तय हो सकते हैं।

फिलहाल गेहलोत का नाम सबसे आगे

भाजपा और संघ में इस बार किसी दलित चेहरे को उपराष्ट्रपति बनाने पर मंथन चल रहा है। ऐसे में सबसे बड़े दावेदार के रूप में मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और वर्तमान में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का नाम सबसे आगे है। गहलोत राज्यसभा में सदन के नेता भी रहे हैं और केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वे संसदीय बोर्ड के सदस्य भी रह रहे हैं। मध्यप्रदेश और दलित समुदाय से आने के कारण वे क्षेत्रीय जातीय समीकरण में भी वे सबसे उपयुक्त माने जा रहे हैं।

हाल ही में इंदौर में संघ प्रमुख से मिले थे गेहलोत

उल्लेखनीय है कि हाल ही में जब संघ प्रमुख मोहन भागवत इंदौर आए थे तो थावरचंद गेहलोत ने उनसे एयरपोर्ट पर मुलाकात की थी। भागवत ने गेहलोत से पांच मिनट अलग से चर्चा की थी। इस मुलाकात के बाद भी यह तय माना जा रहा था कि गेहलोत के नाम पर मुहर लग सकती है। हालांकि भाजपा हमेशा चौंकाने की कोशिश करती रही है, इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि अंतिम समय में रविवार को क्या फैसला होगा, लेकिन गेहलोत की दावेदारी को अब तक प्रबल माना जा रहा है।

कई अन्य राज्यों के राज्यपाल भी लाइन में

उपराष्ट्रपति पद के लिए कई अन्य नाम भी चर्चा में हैं। इनमें गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना का नाम भी शामिल हैं। आरएसएस के प्रमुख विचारक शेषाद्रिचारी का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है।

21 अगस्त को नामांकन की आखिरी तारीख

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 7 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की अधिसूचना जारी कर दी गई थी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त है और 22 अगस्त को नामांकन की जांच होगी। उम्मीदवार 25 अगस्त तक नाम वापस ले सकते हैं। मतदान और मतगणना 9 सितंबर को होगी। एनडीए के उम्मीदवार का नामंकन आखिरी दिन 21 अगस्त को ही होना है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर: तीन बहनों की संदिग्ध मौत, विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार

तीन बहनों की संदिग्ध मौत ने इंदौर में सनसनी फैला दी है। पुलिस फूड पॉइजनिंग की आशंका जता रही है।

इंदौर की दिविना धूपर ने जीता U-12 टेनिस खिताब

इंदौर की दिविना धूपर ने अहमदाबाद में आयोजित AITA चैंपियनशिप में U-12 का खिताब जीता।

वित्तीय खुलासों पर एचडीएफसी बैंक के खिलाफ अमेरिकी अदालत में मुकदमा

एचडीएफसी बैंक के वित्तीय खुलासों पर अमेरिकी अदालत में मुकदमा, बैंक की प्रतिष्ठा पर सवाल।

नेपाल आपदा: भोपाल के 29 लोग लापता, अंतिम कॉल में भावुक संदेश

नेपाल आपदा में भोपाल के 29 लोग लापता हैं। ये लोग गोसाईंकुंडा तीर्थ स्थल की यात्रा पर थे। अंतिम कॉल में भावुक संदेश मिला।

क्या E10 पेट्रोल फिर से बिकेगा? BPCL प्रमुख ने दी जानकारी

BPCL प्रमुख ने कहा कि E20 को हटाकर E10 पेट्रोल लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। पुराने वाहनों के लिए E10 पर विचार जारी है।

13 गृह निर्माण संस्थाओं के ऑडिट पर कलेक्टर की सख्ती, उपायुक्त को नोटिस

इंदौर के कलेक्टर ने 13 गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के 52 ऑडिट लंबित होने पर सहकारिता उपायुक्त को नोटिस जारी किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में टैंक संयंत्र का भूमि पूजन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में टैंक ओवरहॉलिंग परियोजना का भूमि पूजन किया, जिससे सेना की परिचालन क्षमता बढ़ेगी।

नेपाल बाढ़: पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता

नेपाल में आई बाढ़ के कारण पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता हो गई हैं। 21 अगस्त को कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गई थीं।

नेपाल आपदा: 21 भारतीय नागरिकों का सफल रेस्क्यू, 200 अब भी फंसे

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आपदा में 21 भारतीयों का सफल रेस्क्यू। 200 नागरिक तिब्बत में फंसे हैं।

उज्जैन में करणी सेना के गुटों की झड़प, दो की मौत, दो घायल

उज्जैन में करणी सेना के गुटों की झड़प में दो की मौत, दो घायल। संगठन में पद और पुरानी रंजिश बनी विवाद का कारण।

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, पायलट की मौत, राहत कार्य जारी

कानपुर में ट्रेनिंग विमान हादसा हुआ, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई और दूसरे की स्थिति गंभीर है।

एशियन गेम्स 2026: क्रिकेट शेड्यूल जारी, भारत के मैचों की तारीखें

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट शेड्यूल जारी, भारतीय टीमों के मैच और संभावनाएं।

महंगाई के खिलाफ इंदौर में कांग्रेस का 22 ब्लॉकों में प्रदर्शन

इंदौर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा 22 ब्लॉकों में प्रदर्शन किया गया, जिसमें शक्कर और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई गई।

आखिर पिता दिग्विजय सिंह की विरासत कैसे संभाल पाएंगे जयवर्धन?

जयवर्धन सिंह अपने पिता दिग्विजय सिंह की राजनीतिक विरासत को संभालने में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती बढ़त के बाद सपाट कारोबार

सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती बढ़त के बाद सपाट कारोबार। बाजार में मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों का असर।

भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव

भारत इस साल करीब दो दशकों के सबसे कमजोर मानसून की ओर बढ़ता दिख रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, जून से सितंबर के बीच देश में बारिश लंबे समय के औसत से करीब 15 फीसदी कम रह सकती है। अगर यह अनुमान सही साबित हुआ, तो 2009 के बाद यह भारत का सबसे कमजोर मानसून हो सकता है।

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर विवाद! USCIRF ने वीजा रद्द करने की मांग की, भारत की धार्मिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे को लेकर चिंता जताई है। आयोग ने अमेरिकी सरकार से भागवत का वीजा रद्द करने और भविष्य में उनके अमेरिका प्रवेश पर रोक लगाने पर विचार करने की अपील की है।

काला सागर में फिर शुरू होगा सुरक्षित व्यापार? जयशंकर और यूक्रेन के विदेश मंत्री की अहम बातचीत

यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रिय सिबिहा ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच काला सागर (Black Sea) की सुरक्षा स्थिति, समुद्री मार्गों की सुरक्षा और जहाजों की स्वतंत्र आवाजाही फिर से शुरू करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

नेपाल में बाढ़ की बड़ी तबाही!  भारतीयों समेत सैकड़ों  यात्री लापता, MEA ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

बुधवार सुबह रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों के लापता होने की सूचना सामने आई है। नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, लापता लोगों में  सैकड़ों विदेशी नागरिक और  नेपाली नागरिक शामिल हैं।

नेपाल में कुदरत का कहर: तिब्बत से आई भीषण बाढ़ में अब तक 157 मौतें, 750+ लापता

तिब्बत से शुरू हुई अचानक आई विनाशकारी Flash Flood ने मध्य नेपाल में भारी तबाही मचा दी है। नेपाल पुलिस के मुताबिक, अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 750 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें कम से कम 133 भारतीय नागरिक शामिल हैं। कई गांव और कस्बे तबाह हो गए हैं, 19 पुल बह गए हैं और करीब एक दर्जन Hydropower Projects को नुकसान पहुंचा है।

नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत

नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में बुधवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। अचानक आई बाढ़ ने नदियों के आसपास बसे इलाकों, सड़कों, पुलों, घरों और बिजली तथा पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया है।

Toxic : व्हिस्की की बोतल में ठर्रा

कुछ फिल्में रिलीज़ होने के पहले ही इतनी चर्चा बटोर लेती हैं कि दर्शक फिल्म लगने के पहले ही तय कर लेता है कि फिल्म देखनी ही है। फिल्म आने के पहले ही कियारा आडवाणी और यश के तबाही तबाही गाने की इंटिमेसी ने सोशल मीडिया में तबाही मचा दी थी, जेन ज़ी और जेन अल्फ़ा के दर्शक बावले हो रहे थे, लेकिन फिल्म लगी तो दर्शकों ने कहा कि ठगा गये।

नगर अध्यक्ष ने सांसद के साथ कर दिया खेला, सेवा संकल्प में जिराती के अंडर काम करेंगे लालवानी

17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा संकल्प अभियान शुरू हो रहा है। इसके लिए नगर टोली का गठन करते हुए  नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सांसद शंकर लालवानी के साथ खेला कर दिया है। इस टोली के संयोजक जीतू जिराती होंगे, जबकि सांसद लालवानी को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का न्यूयॉर्क में विरोध

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क कार्यक्रम का विरोध हो रहा है। मेयर ममदानी समेत कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

लोकसभा अध्यक्ष ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को भेजा नोटिस

लोकसभा अध्यक्ष ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस भेजा है। इनसे 7 दिन में जवाब मांगा गया है।

इंदौर हादसा: इनोवा की चपेट में आए 5 लोग, बुजुर्ग की हालत गंभीर

इंदौर हादसा में इनोवा की चपेट में 5 लोग आए, बुजुर्ग की हालत गंभीर। जानें हादसे के बाद की स्थिति।

इंदौर: बीमारी से तंग आकर बैंक अफसर की पत्नी ने की आत्महत्या

इंदौर में बैंक अफसर की पत्नी ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की। सुसाइड नोट में डिप्रेशन का उल्लेख।

मध्य प्रदेश में सरकारी कार्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य

मध्य प्रदेश में बायोमीट्रिक हाजिरी प्रणाली सरकारी कार्यालयों में अनिवार्य। यह प्रणाली पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करेगी।

अमेरिका ने रोके वीजा इंटरव्यू, भारतीय आवेदकों पर असर

अमेरिका ने वीजा इंटरव्यू रोक दी है, भारतीय आवेदकों पर असर पड़ा है। ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम के कारण यह रोक लगाई गई है।

राया और रूमी के किरदारों में यश की प्रेजेंस ने जीता दिल

फिल्म 'टॉक्सिक' में यश की प्रेजेंस ने राया और रूमी के किरदारों में जान डाल दी है। यश की अदाकारी ने सभी को प्रभावित किया है।