उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग ने बढ़ाई इंडिया गठबंधन की चिन्ता, आखिर किन दलों के 15 सांसदों ने किया विश्वासघात

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए ने इंडिया गठबंधन को करारी शिकस्त दी। अब सभी दल विशेषकर कांग्रेस उन सांसदों की तलाश कर रही है, जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की है। कांग्रेस एक बैठक बुलाने वाली है कि मंगलवार के चुनाव में क्रॉस–वोटिंग या जानबूझकर वोट को अमान्य करवाने वाले सांसद कौन हैं। जानकारी के मुताबिक ऐसा करने वालों में कांग्रेस पार्टी के अपने सांसद भी शामिल हैं और उसके सहयोगी भी अपना वोट एकजुट रखने में नाकाम रहे हैं।

बताया जाता है कि कांग्रेस इस बात का पता लगाना चाहती है कि विपक्ष के किन सांसदों ने एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को वोट दिया और किन्होंने जानबूझकर अपना वोट खराब कर दिया। इस चुनाव में सीपी राधाकृष्णन को 452 प्रथम वरीयता मत मिले हैं, जबकि विपक्ष के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी को 300 प्रथम वरीयता मत से संतोष करना पड़ा है। 152 मतों के इस बड़े अंतर ने कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकारों की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कांग्रेस के कुछ सांसदों पर शक

कांग्रेस ने पहले दावा किया था कि विपक्ष के 315 सांसदों ने मतदान में हिस्सा लिया और सुदर्शन रेड्डी के पक्ष में वोट डाला। कांग्रेस इसे इंडिया ब्लॉक की एकजुटता के तौर पर पेश कर रही थी। क्रॉस–वोटिंग वाले लगभग 7 वोट महाराष्ट्र के सांसदों ने डाले हैं, जिनमें शिवसेना (यूबीटी) के 3 और कांग्रेस के 4 वोट हो सकते हैं। यही नहीं एनडीए उम्मीदवार के तमिलनाडु से होने की वजह से डीएमके कुछ वोट भी उन्हें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा आप के कुछ सांसदों को भी संदेह की नजरों से देखा जा रहा है।

भाजपा ने क्रॉस वोटिंग के लिए दिया धन्यवाद

संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों को क्रॉस वोटिंग के लिए धन्यवाद दिया था। रिजिजू ने कहा था कि इंडिया गठबंधन के कुछ सांसदों को विशेष धन्यवाद जिन्होंने विवेक का इस्तेमाल करते हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के लिए मतदान किया। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस की चिन्ता और बढ़ गई।

मनीष तिवारी ने बताया विश्वासघात

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि अगर कोई क्रॉस–वोटिंग हुई है, तो इंडिया गठबंधन के सभी सदस्यों को इसकी गंभीरता से जांच करनी चाहिए क्योंकि यह एक बहुत ही गंभीर मामला है।

आप ने लगाया भाजपा पर क्रॉस वोटिंग का आरोप

आप नेता अनुराग ढांडा ने दावा किया है कि उनके सूत्रों के मुताबिक तो असल में 27 विपक्षी सांसदों ने सरकार के उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की है। उन्होंने कहा कि 12 भाजपा सांसदों ने विपक्ष के उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की है। उन्होंने उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें आप के सांसदों पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगाए जा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।