महाराष्ट्र में राहुल की रैली से उद्धव गायब, क्या सीएम पद को लेकर चल रही खींचतान से हैं नाराज?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। महाराष्ट्र में सीएम फेस को लेकर महाअघाड़ी में खींचतान चल रही है। एनसीपी, कांग्रेस सहित गठबंधन के हर सहयोगी दल से अलग-अलग बयान आ रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र में थे। सांगली जिले में राहुल की सभा हुई लेकिन इसमें शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे शामिल नहीं हुए। हां, शरद पवार जरूर मौजूद थे। उद्धव की उपस्थिति से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने भाजपा के 400 पार का सपना ध्वस्त कर दिया था। इससे कांग्रेस के तो हौसले बुलंद हैं, लेकिन विभिन्न राज्यों में उसे सहयोगी दलों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कहा यह जा रहा है कि उद्धव पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में व्यस्त थे। यह तब मान भी लिया जाता जब पार्टी का कोई भी प्रमुख नेता इस रैली में मौजूद होता। सांगली सीट से ही शिवसेना यूबीटी उम्मीदवार को कांग्रेस के बागी विशाल पाटिल ने लोकसभा चुनाव में हरा दिया था।

ठाकरे चाहते हैं पहले तय हो सीएम फेस

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे चाहते हैं कि चुनाव से पहले ही सीएम का चेहरा तय हो जाए। कांग्रेस और शरद पवार इससे सहमत नहीं हैं। पवार की इच्छा है कि परिणाम आने के बाद तय हो कि सीएम किस पार्टी का बने। बीच में उद्धव भी ऐसा ही बोल रहे थे। उन्होंने कुछ समय पहले दिए अपने बयान में कहा था कि विधानसभा सीट जीतने के आधार पर सीएम तय किया जाएगा। इसके बाद उनका मन डोलने लगा। अगर ऐसी ही खींचतान चलती रही तो विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी की राह कठिन हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर कृष्णबाग में अवैध कब्जे हटाने पहुंची निगम टीम, भारी पुलिस बल तैनात

इंदौर कृष्णबाग अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। हाईकोर्ट से कुछ घरों को राहत, शेष पर बुलडोजर चलेगा।

इंदौर मेट्रो की नई टाइमिंग: अब दोपहर 1 से रात 9 बजे तक सेवा

इंदौर मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, अब ट्रेनें दोपहर 1 से रात 9 बजे तक ही चलेंगी। सप्ताह के सभी दिन एक जैसा शेड्यूल लागू।

तमिलनाडु में कार नीम के पेड़ से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

तमिलनाडु सड़क हादसे में तिरुचिरापल्ली के पास कार नीम के पेड़ से टकराई। हादसे में आठ की मौत, दो लोग गंभीर घायल।

FSSAI ने बिसलेरी के पानी को असुरक्षित बताया, मिले खतरनाक ब्रोमेट और PAHs केमिकल

FSSAI ने बिसलेरी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर को असुरक्षित घोषित किया। जांच में ब्रोमेट और PAHs मिलने के बाद मुकदमे की मंजूरी दी गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं, फिर भी नहीं मान रहे कुछ लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में कहा कि 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। विश्व बैंक की रिपोर्ट में भी यह बड़ा बदलाव दर्ज हुआ है।

हिसार के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र में टैंक हादसे में दो जवान शहीद

हिसार सैन्य प्रशिक्षण केंद्र टैंक हादसे में दो जवान शहीद हो गए। भोजराज गांव के अभ्यास क्षेत्र में अभ्यास के दौरान यह दुर्घटना हुई।

जालौन में रसोई गैस सिलेंडर फटने से 20 से अधिक लोग झुलसे, 7 गंभीर

जालौन के उरई में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट से 23 लोग झुलस गए। हादसे में 7 की हालत गंभीर, 12 बच्चे भी शामिल।

विधानसभा एक की विधायक ट्रॉफी से विजयवर्गीय आउट, अब ‘स्वाभिमान’ ट्रॉफी हुआ नाम, पोस्टर-बैनर पर भाजपा की नई ‘चौकड़ी’

विधानसभा एक की विधायक ट्रॉफी से कैलाश विजयवर्गीय को बाहर कर नाम बदलकर स्वाभिमान ट्रॉफी किया गया। पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की सक्रियता नजर आई।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: हर्षित राणा के कैच के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी ने दिखाई आंख, मचा बवाल

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में हर्षित राणा के कैच के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज और भारतीय गेंदबाज के बीच तनाव दिखा। जानें पूरी घटना।

राहुल गांधी ने अर्धनारीश्वर की 1500 साल पुरानी मूर्ति शेयर कर BJP-RSS पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने अर्धनारीश्वर की 1500 साल पुरानी मूर्ति की तस्वीर साझा कर भाजपा-आरएसएस की धार्मिक समझ पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने बयान का समर्थन किया।