विधायकों की खींचतान में लंबे से अटकी भाजपा इंदौर ग्रामीण की कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार रहे अंतर दयाल को महामंत्री बनाया

Date:

इंदौर। लंबे समय विधायकों की खींचतान की वजह से अटकी भाजपा इंदौर ग्रामीण की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। जिला अध्यक्ष पदे के प्रमुख दावेदार रहे अंतर दयाल को महामंत्री बनाया गया है। उनके साथ रामस्वरूप गेहलोत और पूंजालाल निनामा को भी महामंत्री पद दिया गया है।

विधायकों की खींचतान में लंबे से अटकी भाजपा इंदौर ग्रामीण की कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार रहे अंतर दयाल को महामंत्री बनाया

ग्रामीण की कार्यकारिणी में भारतसिंह चौहान, दिलीप चौधरी, विनोद जाट, लीला संतोष पाटीदार, पवनसिंह पटेल, सत्यनारायण पटेल और धर्मेन्द्र वर्मा उपाध्यक्ष पद पाने में सफल रहे हैं। घनश्याम पाटीदार, कुसुम रूपसिंह चौहान, जालमसिंह सोलंकी, राजकपूर वर्मा, अजय यादव, अश्विन पटेल और उषा लोकेंद्रसिंह पवार को मंत्री बनाया गया है। हेमचंद्र मित्तल कोषाध्यक्ष बने हैं, जबकि पियूष विजयवर्गीय और पिंकी रोहित मंडलोई को सह कोषाध्यक्ष पद दिया गया है। मुकेश जरिया को कार्यालय मंत्री और रवि जैन तथा प्रितेश वर्मा को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। इसी तरह विनोद चंदानी मीडिया प्रभारी बने हैं, जबकि जेपी नागर और राजेश शर्मा को सह मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है। पंकज मीणा को आईटी प्रभारी तथा मोनिका अभिलेष ठक्कर को सह आईटी प्रभावी बनाया गया है। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी निलेश उपाध्याय को सौंपी गई हैं, वहीं मोहन यादव को सह सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है। मन की बात प्रभारी के तौर पर सुभाष पाटीदार भी एक पद लेने में कामयाब हुए हैं।

जिराती को दी तवज्जो, पटेल को निपटाया

भाजपा की नगर कार्यकारिणी में जीतू जिराती को बिल्कुल ही तवज्जो नहीं दी गई थी, लेकिन ग्रामीण में उनके कई समर्थक शामिल किए गए हैं। जिराती के समर्थक अश्विन पटेल, अजय यादव सहित कई और नाम सूची में शामिल हैं। मनोज पटेल के भी कई समर्थकों निलेश उपाध्याय, जालम सिंह सोलंकी, कुसुम रूप सिंह चौहान आदि को सूची में स्थान मिला है, लेकिन जैसा वे चाहते थे वैसा नहीं हो पाया। तुलसी सिलावट जहां महामंत्री पद पर कब्जा जमाने में सफल हुए हैं, वहीं भारत सिंह सोलंकी सहित कुछ और नाम भी सूची में शामिल हैं। खास बात यह कि जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने प्रीतेश शर्मा सहित कई समर्थकों को स्थान दिया है। मंत्री समर्थक पूर्व जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा भी पवन पटेल, पीयूष विजयवर्गीय जैसे समर्थकों को कार्यकारिणी में शामिल कराने में सफल रहे हैं।

महामंत्री में सिलावट और वर्मा भारी

अंतर दयाल को जिला अध्यक्ष बनाने की कोशिश फेल होने के बाद मंत्री तुलसी सिलावट की नजर महामंत्री पद पर थी और वे अपनी जिद पूरी करने में सफल रहे। इसी तरह मधु वर्मा रामस्वरूप गहलोत को महामंत्री बनाना चाहते थे, जिसमें वे सफल रहे।

मंत्री के पेंच के कारण अटकी थी सूची

सूत्र बताते हैं कि इंदौर ग्रामीण की सूची में देरी का कारण देपालपुर के विधायक मनोज पटेल और महू की विधायक उषा ठाकुर के साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी रहे हैं। तीनों अपने-अपने समर्थकों का नाम शामिल कराने के लिए अड़े हुए थे। सबसे ज्यादा टसल महू में ही थी, क्योंकि वहां से उषा ठाकुर के साथ ही विजयवर्गीय भी अपने समर्थकों के नाम दे रहे थे। इधर, उषा ठाकुर का कहना था कि जो लोग मेरे चुनाव में काम करते आ रहे हैं, उन्हें किसी भी तरह शामिल किया जाए। इधर, जीतू जिराती भी अपने समर्थकों को एडजस्ट करने में लगे थे, क्योंकि नगर कार्यकारिणी में उन्हें जगह नहीं दी गई थी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में H1N1 का दूसरा केस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

इंदौर में स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला सामने, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की। जानें संक्रमण की स्थिति।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम के लिए भाजपा अध्यक्ष ने सुझाए स्थान। कांग्रेस की तैयारियों के बीच पत्र लिखा।

ATF की कीमतों में 5.46% की वृद्धि, हवाई किराए में बढ़ोतरी संभव

विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि से हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। ATF दर ₹121.28 प्रति लीटर हुई।

भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी का आलोचकों को जवाब

भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी ने आलोचकों को जवाब दिया। इसे वैश्विक चुनौतियों के बीच असाधारण उपलब्धि बताया।

इंदौर वार्ड 58 और 60 उपचुनाव: नामांकन 16 सितंबर, मतदान 29 को

इंदौर वार्ड 58 और 60 उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मतदान 29 सितंबर और परिणाम 3 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: 11 की मौत, कई घायल

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 11 लोगों की मौत। फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। मुआवजे की घोषणा की गई।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने खेला दांव, डेली कॉलेज से मांगी जगह

कांग्रेस ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए डेली कॉलेज से जगह मांगी। संघ के कार्यक्रम के बाद यह अनुरोध किया गया है।

दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 47.7 लाख नाम बाहर, 30 सितंबर तक ऐसे जुड़वाएं अपना नाम

दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हो चुकी है, जिसमें से 47.7 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। छूटे हुए वोटर 30 सितंबर 2026 तक अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में किशोरी से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट आ रही स्लीपर बस में गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पहली तिमाही में भारत की GDP 7.8% बढ़ी, RBI के अनुमान से बेहतर रहे आंकड़े

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 7.8% रही। यह वृद्धि दर RBI के 7.0% के अनुमान से कहीं बेहतर दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश: ओरछा में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति का मंथन, संगठन विस्तार की बनी रणनीति

ओरछा में आयोजित बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार और 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत मंथन किया गया।

गायक अंकित बालियान हत्याकांड: शामली में पुलिस मुठभेड़ में 2 शूटर ढेर

अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस और यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शूटरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

कर्नल सोफिया मामला: मंत्री विजय शाह को SC से झटका, अभियोजन मंजूरी में दखल से इनकार

कर्नल सोफिया मामला में सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन मंजूरी प्रक्रिया में दखल देने से इनकार कर दिया है।

मारुति सुजुकी की छोटी EV e-Sky जल्द होगी लॉन्च, मिलेगी 310 किमी रेंज

सुजुकी ई-स्काई इलेक्ट्रिक कार के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठ गया है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 310 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है।

भारतीय नौसेना में कमीशन हुआ ‘INS निपुण’, गहरे समुद्र में अभियानों को मिलेगी मजबूती

भारतीय नौसेना में स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल आईएनएस निपुण कमीशन हो गया है। यह अत्याधुनिक पोत गहरे समुद्र में डाइविंग और बचाव अभियानों को सशक्त बनाएगा।

राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना

राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। कमलनाथ और जीतू पटवारी ने भाजपा पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन का नया खाका, 42 सेक्टरों में बंटेगा पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन के तहत 42 सेक्टरों का नया विकास खाका तैयार किया गया है, जिससे 6 जिलों की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा।

अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में दो बाबू और एक पटवारी की भूमिका, कार्रवाई की तैयारी

इंदौर में एआई से तैयार अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में जांच तेज हो गई है। इसमें दो बाबू और एक पटवारी की मिलीभगत सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

MP Weather: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, मध्य प्रदेश में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 3 दिन का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से 13 से अधिक जिलों में तेज वर्षा का दौर जारी रहेगा।

इंदौर: लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर से खुलेगी, जाम से मिलेगी राहत

इंदौर में लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर में यातायात के लिए खोली जाएगी। इससे उज्जैन मार्ग और बाणगंगा रूट पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

इंदौर: 33 साल बाद भी हुकमचंद मिल के 380 परिवारों को नहीं मिला हक का पैसा, इंतजार बरकरार

इंदौर की हुकमचंद मिल बंद होने के 33 साल बाद भी 380 परिवारों को 80 करोड़ रुपये का बकाया नहीं मिल सका है। हुकमचंद मिल के श्रमिक आज भी अपने हक की राशि का इंतजार कर रहे हैं।

नेपाल में बाढ़ से तबाही: काठमांडू में फंसे भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

नेपाल में बाढ़ के चलते फंसे 149 से अधिक भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। विदेश मंत्रालय और वायुसेना ने राहत अभियान तेज कर दिया है।

अमेरिका में बोले मोहन भागवत: विविधता ही भारत की ताकत, कर्मभूमि के प्रति रहें निष्ठावान

न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत का संबोधन हुआ, जिसमें उन्होंने प्रवासियों से कर्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहने और विविधता का सम्मान करने का आह्वान किया।

इंदौर में सरकार पर बरसे उमंग सिंघार, बोले- छात्र हनुमान जैसे, लंका जलना तय

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हमला प्रदेश सरकार पर तीखा रहा। उन्होंने भर्ती, दूषित पानी, भू-माफिया और महंगाई के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।

एमपी पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती की तैयारी, सितंबर से शुरू हो सकती है प्रक्रिया

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 9,662 पदों पर एमपी पुलिस भर्ती का प्रस्ताव ईएसबी को भेज दिया है। सितंबर में इसका नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।

चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित अधिकारी आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर पद छोड़ने की जानकारी दी।

पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द्विपक्षीय संबंधों पर बनी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम आपूर्ति पर भी सहमति बनी।

मन की बात: पीएम मोदी ने की ‘नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में नशा मुक्त युवा अभियान की प्रगति की सराहना करते हुए देश को ड्रग-फ्री बनाने का आह्वान किया।

पन्ना में मूसलाधार बारिश से टापू बना उमरी गांव, ग्रामीणों के रेस्क्यू में जुटी SDERF

पन्ना जिले में भारी बारिश के कारण उमरी गांव टापू बन गया। प्रशासन ने पन्ना में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 47 ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला।

नेपाल बाढ़ संकट: भारत ने भेजी 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप, टनल रेस्क्यू टीम भी रवाना

नेपाल बाढ़ राहत के तहत भारत ने 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप काठमांडू भेजी है। इसमें टनल रेस्क्यू टीम, बेली ब्रिज और फॉरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं।