नई दिल्ली। शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कहा कि हमने पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री, न्यूज चैनल और इन्फ्लुएंसर्स सब पर पाबंदी लगाई। अब समय आ गया है कि क्रिकेट पर भी पाबंदी लगनी चाहिए।
प्रियंक चतुर्वेदी ने गृहमंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए कहा कि अगर आप आईसीसी के चेयरमैन को कह देंगे कि ये इंडिया–पाकिस्तान का मैच नहीं हो सकता तो ये नहीं होगा। ये हमारे ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी होगी। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जो महिलाएं विधवा हुईं, उनके मुंह पर जाकर हम कैसे कहेंगे कि इंडिया पाकिस्तान का मैच खेलना है। हम पैसा कमाना चाहते हैं। पैसे के ऊपर आपका परिवार नहीं है?
👉 यह भी पढ़ें:
- Priyanka Chaturvedi : शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सीएम योगी पर साधा निशाना-लोकसभा चुनाव जैसा विधानसभा में होगा हाल
- PM Modi की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2021 से अब तक 550 करोड़ की कर ली यात्राएं
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत
- Parliament Monsoon Session 2026: संसद में फिर हंगामा, NEET और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हमने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को जवाब दिया इसका विपक्ष को भी गर्व है, क्योंकि विपक्ष आपके साथ खड़ा रहा। जिन लोगों को एंटी नेशनल कहा गया था 2014 से उन्हीं ने देश का तिरंगा विदेशों में जा–जाकर सबसे ऊपर लहराया। मुझे उसका गर्व महसूस होता है, लेकिन पहलगाम को लेकर जो इंटेलिजेंस फेलियर हुआ, उसकी जवाबदेही किसी ने ली? क्या हमारे इंजेलिजेंस चीफ का इस्तीफा मांग गया? इस्तीफा लिया जाना चाहिए। तब तक ये ऑपेरशन सिंदूर पूरा नहीं होगा जब तक इंटरनल अकाउंटेबिलिटी तय नहीं होगी।



