👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- पीएम मोदी के भाषण पर छात्र आंदोलन का असर, 76 मिनट में 52 बार याद आए युवा और नौजवान
- रेवती रेंज में मंत्रीजी ने पौधों से बनवाई पीएम की ऐसी तस्वीर, मोदीजी अगर देख लें तो सिर पीट लें
- Rahul Gandhi का बड़ा बयान- मोदी और शाह को इस्तीफा देने तक सोने नहीं देंगे
0:00 left
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा-जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। यह हमारी गारंटी है।
पीएम मोदी ने लिखा आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। मुझे भाजपा के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।
पीएम मोदी ने केजरीवाल को बताया था आप-दा
उल्लखेनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा था। शीशमहल का जिक्र कर उन्होंने केजरीवाल की ईमानदारी पर हमेशा सवाल उठाए थे। इसके साथ ही उन्होंने डबल इंजन की सरकार के फायदे बताते हुए दिल्ली की जनता से चौतरफा विकास का वादा भी किया था। पीएम ने लगभग अपनी हर सभा में केजरीवाल को दिल्ली के लिए आप-दा बताया था।



