इंदौर भाजपा में अब महामंत्री पद को लेकर खींचतान, अपने समर्थकों के लिए जुटे विधायक, कई दावेदारों ने वरिष्ठ नेताओं के भरोसे संभाला मैदान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भाजपा में अब नगर कार्यकारिणी की कवायद शुरू हो गई है। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के सामने यह एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि सारे विधायक अपने-अपने समर्थकों को महामंत्री बनवाने के लिए अड़े हुए हैं। हर बार यही होता है कि सारा जोर महामंत्री पद पर ही रहता है। जो महामंत्री नहीं बन पाता उसे उपाध्यक्ष पद देकर संतुष्ट करने की कोशिश होती है।

एक नंबर और दो नंबर से एक ही होगा

👉 यह भी पढ़ें:

हर बार की तरह दो नंबर खेमा इस कोशिश में है कि इस बार भी महामंत्री के पद पर कब्जा जमाए रखा जाए। विधानसभा एक से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने खास समर्थक चांदू नेता के लिए अड़े हुए हैं, वहीं आकाश विजयवर्गीय टीनू जैन के लिए कोशिश कर रहे हैं। विधानसभा दो में रमेश मेंदोला रोहित चौधरी और सुधीर कोले का नाम दे चुके हैं। अगर एक या दो नंबर में से कोई महामंत्री बनेगा तो रमेश मेंदोला की ही चलेगी।

तीन नंबर और चार नंबर में मारामारी

हितानंद वर्मा, हितानंद शर्मा के भरोसे हैं। गौरव रणदिवे और गोलू शुक्ला के भरोसे मुकेश मंगल हैं। आलोक दुबे महापौर के भरोसे हैं, लेकिन महापौर ने कोई और ही नाम दिया है। सुमित्रा महाजन और गोपी नेमा ने कमल वर्मा का नाम दिया है। मालिनी गौड़ के भरोसे महेश कुकरेजा और वीरेंद्र सेडगे हैं। जवाहर मंगवानी के लिए जयपाल चावड़ा और हितानंदजी के भरोसे हैं। गंगा पांडेय भी रमेश मेंदोला के भरोसे हैं, वहीं भरत पारीक के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव कोशिश कर रहे हैं। शंकर लालवानी की कोशिश है कि विशाल गिडवानी को महामंत्री पद पर फिट कर दिया जाए। इधर गोपाल गोयल बोल रहे हैं कि संघ से मेरा नाम आया है। तुलसी सिलावट भी चार नंबर से योगेश गेंदर के लिए जुटे हैं।

पांच नंबर में भी कम नहीं घमासान

महेंद्र पहाड़िया के लिए गौरव रणदिवे और गोलू शुक्ला का नाम है। अजीत रघुवंशी के लिए गोलू शुक्ला कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पद मिलना मुश्किल है। हाल ही में वे लव जिहाद के आरोपी को छुड़वाने थाना खजराना पहुंच गए थे। अजय नरूका के लिए ताई कोशिश कर रही हैं, वहीं वीडी शर्मा के भरोसे दिलीप शर्मा हैं। नानूराम कुमावत का कहना है कि संघ उनक नाम देगा। मुकेश राजावात के लिए महेंद्र हार्डिया और गौरव रणदिवे कोशिश कर रहे हैं। मुकेश राजावत गौरव रणदिवे और बाबा का नाम है।

राऊ की कहानी भी उलझ रही

राऊ में में भी अन्य विधानसभाओं से कम मारामारी नहीं है। यहां मधु वर्मा, जीतू जिराती के साथ महापौर भी अपने लोगों को एडजस्ट करने की कोशिश में हैं। वीडी शर्मा के भरोसे मनश्वी पाटीदार हैं तो नीलेश चौधरी के लिए जीतू जिराती कोशिश कर रहे हैं। अतुल बावडीकर ताई का नाम है। महापौर की पहली प्राथमिकता भरत पारीक, फिर बबलू शर्मा हैं।

बनेंगे तीन ही महामंत्री

कार्यकारिणी में मात्र तीन महामंत्री बनाए जाने हैं। इनमें से एक एससी वर्ग, एक पिछड़ा वर्ग से तथा एक सामान्य वर्ग से होगा। अब तक विधायकों, पूर्व विधायकों सहित अन्य नेताओं ने 30 नाम तो दे ही दिए होंगे। ऐसे में एक अनार सौ बीमार वाली कहावत चरितार्थ होती दिख रही है। इधर, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा अभी शांत बैठे हैं, लेकिन इतना तय है कि उनके लिए महामंत्री का चयन आसान नहीं होगा।

हर विधानसभा को मिलना चाहिए मौका

भाजपा में अब यह चर्चा आम है कि हर बार कुछ नेता अपने विधानसभा से महामंत्री बनाने में सफल हो जाते हैं। वे इस बार भी सक्रिय हैं, जबकि हर विधानसभा को मौका देना चाहिए। जिस विधानसभा में ज्यादा बार महामंत्री बन चुके हैं या जहां पिछली बार महामंत्री बने थे, वहां इस बार यह पद नहीं देना चाहिए। लेकिन, अभी तक की जो कवायद चल रही है, उसमें इस बार भी ऐसा होता नहीं दिख रहा।

मेंदोला ने महापौर और सांसद से कहा था-पूरा इंदौर आपका

सूत्र बताते हैं कि पिछले दिनों हुई बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सांसद शंकर लालवानी जब अपने नामों पर चर्चा करने लगे तो विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि पूरा इंदौर ही आपका है। महापौर के साथ भी परेशानी यह है कि वह आखिर किस विधानसभा में घुसपैठ की कोशिश करें। हर बार कोशिश होती भी है, लेकिन विधायकों के ही इतने नाम होते हैं कि वे कामयाब नहीं होते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी, राजकुमार ब्रिज के पास कूदे

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी राजकुमार ब्रिज के पास कूदे। पुलिस ने एमजी रोड थाने में FIR दर्ज कर मामला दर्ज किया।

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन बंद

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। NDAL-ALIS पोर्टल से आवेदन जरूरी होगा।

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।