👉 यह भी पढ़ें:
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़-पत्थर फेंके जाने की घटना से बंगाल की राजनीति गरम, भाजपा ने आरोपों से किया किनारा
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
- Mamata Banerjee को एक और झटका, टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा
- Mamata Banerjee ने कहा-भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, भतीजे अभिषेक बनर्जी का किया बचाव
- Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने जारी किया वीडियो संदेश-मुझे चुप कराना है तो मेरी जान लेनी होगी
0:00 left
कोलकाता। ईद के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर ईद की नमाज के दौरान ममता बनर्जी ने कहा क दंगे भड़काने की कोशिश की जा रही है, कृपया इस जाल में न फंसें। राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी है और किसी को भी तनाव पैदा नहीं करने देगी।
ममता बनर्जी ने सोमवार को लोगों से अपील की कि वे किसी भी उकसावे में न आएं, जिससे सांप्रदायिक दंगे भड़क सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार राज्य में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी है और किसी को भी तनाव पैदा नहीं करने देगी।
ममता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भाजपा को अल्पसंख्यकों से समस्या है तो क्या वे देश का संविधान बदल देंगे? उन्होंने भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का विरोध करते हुए इसे जुमला राजनीति बताया, जिसका मकसद लोगों को धर्म के आधार पर बांटना है। इसके साथ ही उन्होंने वामपंथियों पर भी हमला बोलते हुए कहा लाल और भगवा अब एक हो गए हैं, लेकिन मैं आपको कोई नुकसान नहीं होने दूंगी।
अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी भाजपा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा पिछले लोकसभा चुनावों में हमने मिलकर भाजपा को रोका। उन्होंने भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा भाजपा कहती है हिंदू खतरे में है उनके सहयोगी कहते हैं मुसलमान खतरे में हैं, लेकिन सच तो ये है कि उनकी राजनीति की वजह से पूरा देश खतरे में है। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि चांद का कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने का आग्रह करते हुए कहा हमें एकता बनाए रखनी चाहिए और मिलकर रहना चाहिए।



