पीएम-सीएम को जेल भेजने वाले बिल पर खड़गे ने उठाए सवाल, कहा-पुराने कानून क्या बेकार हैं, रिजिजू बोले-पीएम मोदी ने किसी को भी छूट देने से किया था इनकार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 130वें संविधान संशोधन विधेयक को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इससे विपक्ष को डराने के लिए और गठबंधन दलों को साथ लेने के लिए कोशिश की जा रही है। इसका इस्तेमाल उपराष्ट्रपति चुनाव में भी होने वाला है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि बहुत से लोगों को ईडी, सीबीआई और आई के मामलों में फंसाया गया है। भारतीय दंड संहिता और सिविल प्रक्रिया संहिता किसलिए है? जो कानून पिछले 75 साल से जारी है क्या वह बेकार हैं? उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में लोकसभा में संविधान का 130वां संशोधन विधेयक पेश किया। इस विधेयक के मुताबिक प्रधानमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति से लेकर केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री या किसी भी मंत्री को आपराधिक मामले में लगातार 30 दिनों तक जेल में रखा जाता है, तो उन्हें 31वें दिन इस्तीफा देना होगा। ऐसा नहीं करने पर उन्हें हटाया जा सकता है।

रिजिजू बोले-पीएम मोदी ने कहा था किसी न मिले छूट

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को इस बिल को लेकर खुलासा किया कि कहा कि पीएम मोदी ने किसी को भी छूट देने से इनकार किया था। रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रिमंडल की बैठक में कहा था कि सिफारिशें की गई हैं कि प्रधानमंत्री को इस विधेयक के दायरे से बाहर रखा जाए, लेकिन पीएम मोदी ने इन सिफारिशों से असहमति जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत, खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया है। इससे खाद वितरण और ई-टोकन प्रणाली में किसानों को राहत मिलेगी।

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।